Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fake report is used to enter in State.

राज्य में कोरोना की फर्जी निगेटिव रिपोर्ट से घुसपैठ की आशंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
Fake report is used to enter in State.
राज्य में फर्जी आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के आधार पर लोगों के घुसपैठ की आशंका है। बुधवार को कुमाऊं एसटीएफ ने ऊधमसिंह नगर की सीमाओं पर आने वाले लोगों की रिपोर्ट की देखकर दोबारा जांच कराई।
विज्ञापन

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह को सूचना मिली थी कि उत्तराखंड में फर्जी निगेटिव रिपोर्ट बनाकर लोग आ रहे हैं। आदेश के क्रम में बुधवार को कुमाऊं के एसटीएफ प्रभारी एमपी सिंह ने कई टीमें गठित कर जिले की काशीपुर, जसपुर, खटीमा, रुद्रपुर और पुलभट्टा में ताबड़तोड़ चेकिंग की। दूसरे राज्यों के आने वाले वाहन चालकों और सवारियों की कोरोना रिपोर्ट की जांच की गई। इसके अलावा कई लोगों के दोबारा कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग कराई गई। यह चेकिंग और जांच अभियान को एसटीएफ आगे भी जारी रखेगी।
विज्ञापन

दिल्ली, देहरादून में फर्जी रिपोर्ट बनने की आशंका
रुद्रपुर। एसटीएफ से जुड़े सूत्रों के अनुसार दिल्ली और देहरादून में कोरोना की फर्जी निगेटिव रिपोर्ट बनाने की आशंका है। उक्त स्थानों से आने वाले अधिकांश लोग कोरोना के 72 घंटे की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लेकर आ रहे हैं।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:
एसएसपी के आदेश के बाद राज्य की सीमाओं पर तलाशी शुरू कर दी है। दूसरे राज्यों के लोगों की कोरोना की फर्जी निगेटिव रिपोर्ट से कुमाऊं समेत राज्यभर में प्रवेश करने की आशंका है। इससे अन्य लोगों में संक्रमण का खतरा हो सकता है। ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed