फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fake clinic in three medical stores

तीन मेडिकल स्टोरों में चलते मिले फर्जी क्लीनिक

Thu, 05 Jul 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Thu, 05 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fake clinic in three medical stores
रुद्रपुर में मेडिकल स्टोर से डॉक्टर का आला बरामद करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। - फोटो : amar ujala
मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाएं बेचने और झोलाछापों द्वारा क्लीनिक चलाने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को ताबड़तोड़ छापामारी की। इस दौरान तीन मेडिकल स्टोरों में क्लीनिक चलते मिले। साथ ही एक्सपायरी डेट की दवाइयां और इंजेक्शन मिलने पर पांच मेडिकल स्टोर स्वामियों को नोटिस दिए गए। छापे की भनक लगने पर कई मेडिकल स्टोर स्वामी स्टोर बंद करके खिसक गए।
विज्ञापन


बुधवार अपरान्ह औषधि अनुज्ञापन एवं नियंत्रण प्राधिकारी कुमाऊं हेमंत नेगी, एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना और ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट ने पुलिस फोर्स के साथ भदईपुरा से मेडिकल स्टोरों में छापामारी शुरू की। टीम सबसे पहले जनता मेडिकल स्टोर पर पहुंची, लेकिन वहां ताला लटका मिला। इसके बाद टीम ने सिंह मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां फ्रिज न होने पर कुछ महत्वपूर्ण इंजेक्शन को खुले में रखा गया था।
विज्ञापन


साथ ही कुछ एक्सपायरी डेट एवं प्रतिबंधित दवाएं बिकती मिलीं। इसके अलावा मेडिकल स्टोर के पिछले हिस्से में सांई क्लीनिक भी खुला था। हालांकि मेडिकल स्टोर स्वामी का कहना था कि वर्तमान में क्लीनिक में किसी मरीज का इलाज नहीं किया जा रहा है। इसके बाद टीम ने यादव मेडिकल स्टोर में छापा मारा, जहां एक्सपायरी डेट की दवा, इंजेक्शन के साथ ही चिकित्सक द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला आला (स्टेथोस्कोप) भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल स्वामी ने बताया एक अस्पताल का चिकित्सक उनके यहां प्रैक्टिस करने आता है। इसके बाद टीम ने किच्छा मार्ग स्थित दीपांशु मेडिकल स्टोर में छापा मारा। स्वास्थ्य विभाग की टीम के मुताबिक, मेडिकल स्टोर में कुछ नशे वाली दवाएं बिकती मिलीं, जिन्हें मरीजों को चिकित्सक के पर्चे के बगैर नहीं बेचा जा सकता है। इसके बाद टीम ने निकट ही एमएल सैनी मेडिकल स्टोर और केयर मेडिकल स्टोर में छापे मारे। जहां टीम को एक्सपायरी डेट की दवाओं के साथ ही क्लीनिक संचालन होता भी मिला। केयर मेडिकल स्टोर में मरीज को चढ़ाई जा रही ग्लूकोज की बोतल भी लगी हुई मिली।

औषधि अनुज्ञापन एवं नियंत्रण प्राधिकारी कुमाऊं हेमंत नेगी ने कहा कि पांचों मेडिकल स्टोरों में लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन मिला है। मेडिकल स्टोरों में अवैध रूप से झोलाछापों द्वारा क्लीनिक चलाए जा रहे हैं। पांचों को बंद करवाकर दवाईयों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।              
    
नशे का बड़ा कारोबारी फरार              
रुद्रपुर। छापामार कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नौ दुकानों को चिन्हित किया था, लेकिन छापे की भनक लगते ही चार मेडिकल स्टोर स्वामी दुकान बंद करके खिसक गए। बताया जा रहा है इन चार में से एक नशे का बड़ा धंधेबाज है। इसके शहर में दवाइयों के कई गोदाम हैं, लेकिन पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रही है। रम्पुरा चौकी के दरोगा जीआर गोला ने कहा कि अगली छापेमारी के लिए पुलिस द्वारा अधिक से अधिक मेडिकल स्टोर चिन्हित करने का प्रयास किया जाएगा। रम्पुरा और भदईपुरा क्षेत्र के नशे के धंधेबाजों को बख्शा नहीं जाएगा।              
ट्रंचिंग ग्राउंड में फेंकी जा रहीं एक्सपायरी दवाएं
रुद्रपुर। एक मेडिकल स्टोर पर छापे के दौरान औषधि अनुज्ञापन एवं नियंत्रण प्राधिकारी ने जब सख्ती से पूछा तो मेडिकल स्टोर स्वामी ने बताया दवाइयां ट्रंचिंग ग्राउंड पर फेंक दी जाती हैं। इस पर उन्होंने चेतावनी दी यदि भविष्य में दोबारा ट्रंचिंग ग्राउंड में मेडिकल वेस्ट या एक्सपायरी डेट की दवाएं फेंकीं तो एनजीटी के द्वारा 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

तीन मेडिकल स्टोरों पर होगी क्लीनिक इस्टेब्लिशमेंट एक्ट की कार्रवाई
रुद्रपुर। छापे के दौरान जिन तीन मेडिकल स्टोरों पर क्लीनिक चलता मिला, उनके खिलाफ क्लीनिक इस्टेब्लिशमेंट एक्ट 2010 के तहत कार्रवाई होगी। टीम ने मेडिकल स्टोरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिख दिया है।


पुुराने सीरिंज के बार-बार इस्तेमाल से एचआईवी का खतरा
रुद्रपुर। मेडिकल स्टोरों पर इलाज के दौरान कुछ झोलाछापों द्वारा पुरानी सीरिंज के बार-बार इस्तेेमाल का मामले सामने आया है। चिकित्सकों के अनुसार इससे एचआईवी फैलने का खतरा रहता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed