{"_id":"616dd1a3b75ca268753a8a0d","slug":"fair-will-be-orgnised-from-9th-of-october-sitarganj-news-hld4418302117","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन नवंबर से लगेगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन नवंबर से लगेगा मेला
विज्ञापन
नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में मेले का लेकर दुकानों की लगाई गई बोली में शामिल लोग।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब मे बंदी छोड़ दिवस के उपलक्ष्य में लगने वाला प्रसिद्ध दस दिवसीय दीपावली मेला तीन नवंबर से शुरू होगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से मेले की तैयारियां जोरों से की जा रही हैं। मेले में लगने वाले झूले, सर्कस तथा विभिन्न स्टालों के ठेके की बोली 48 लाख में हुई।
उत्तर भारत का प्रसिद्ध नानकमत्ता साहिब का दिवाली मेला इस वर्ष तीन नवंबर से 11 नवंबर तक मनाने की तैयारी गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से की जा रही हैं। कोविड-19 के चलते पिछले वर्ष दीपावली मेला नहीं लगा था। सोमवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान के कक्ष में कमेटी के प्रधान सेवा सिंह की अध्यक्षता में दीपावली मेले में लगने वाले विभिन्न स्टालों, झूले, सर्कस के टेंडर हुए।
टेंडर में उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी बोली लगाने वाले पहुंचे थे। टेंडर में रेट कम होने के चलते खुली बोली हुई। झूले, सर्कस का ठेका सेंथल (बरेली) के ठेकेदार हनीफ फौजी ने सर्वाधिक बोली 30 लाख रुपये लगाकर अपने नाम की। मुंडन का ठेका पांच लाख 15 हजार रुपये में रिजवान अहमद ने लिया। मेले में लाइट का ठेका 8 लाख रुपये में मुन्नू चौहान तथा पार्किंग का ठेका चार लाख 30 हजार अशोक राय, पॉपकॉर्न का ठेका 26 हजार रुपये में बंटी के नाम के नाम रहा।
विज्ञापन
गुरुद्वारा साहिब की सजावट का ठेका बॉम्बे लाइट हाउस खटीमा और टेंट का ठेका करतार टेंट हाउस मझोला पीलीभीत के नाम रहा। वहां कार्यवाहक महासचिव धन्ना सिंह, कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह, प्रकट सिंह, हर भाग सिंह, जसवंत सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, रंजीत सिंह ढिल्लों सुखवंत सिंह भुल्लर, मकसूद सलमानी, गोपाल श्रीवास्तव आदि थे।