फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fair sold one million seeds, plants

मेले में बिके दस लाख के बीज, पौधे

Sun, 15 Mar 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पंतनगर
ब्यूरो, अमर उजाला, पंतनगर Updated Sun, 15 Mar 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन

किसान मेले में दो दिन में करीब दस लाख रुपए के बीज और पौधे बिके। मेले में गोष्ठी के माध्यम से किसानों की शंकाओं का समाधान किया गया। टीडीसी के प्रबंध निदेशक डा. पीएस बिष्ट ने उत्तराखंड सीड्स कारपोरेशन के स्टाल का निरीक्षण किया। उत्तराखंड सीड्स के स्टाल पर किसानों को मूली की जापानी व्हाइट प्रजाति, जीवित पौधों और बीजों की जमाव क्षमता, रोग परीक्षण दिखाए गए। इस दौरान बीज उत्पादन अधिकारी चंद्रमोहन, विपणन अधिकारी अजीत सिंह, कमल श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, अंगद सिंह आदि थे।

विज्ञापन

पंतनगर विवि के निदेशक शोध डा. जेपी सिंह ने भी अनुसंधान निदेशालय के बीज विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान के स्टाल पर डा. जेपी सिंह और टीम ने औषधीय पौधों की जानकारी दी। टीडीसी, यूनिवर्सिटी फार्म, सीआरसी, बीएसपीसी, वीआरसी, एचआरसी, एटिक, एमआरडीसी और एग्रो फॉरेस्ट्री के स्टालों पर दस लाख रुपए से अधिक के बीज और पौधे बिके। प्रकाशन निदेशालय के स्टाल पर लगभग 22 हजार रुपए से अधिक के कृषि साहित्य बिके।
विज्ञापन

गांधी हाल में हुई किसान-वैज्ञानिक गोष्ठी में कृषकों की समस्याओं का समाधान किया गया। डा.डीवी सिंह ने ‘पशु प्रबंधन की उच्च तकनीक’ विषय पर व्याख्यान दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed