फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fair concluded in gularbhoj Jaharveer

गूलरभोज में जाहरवीर मेले का समापन

Mon, 12 Sep 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Mon, 12 Sep 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Fair concluded in gularbhoj Jaharveer
जाहरवीर मेले के समापन पर संबोधित करते सहकारिता मंत्री श्यापाल आर्य। - फोटो : अमर उजाला
चक्कीमोड़ क्षेत्र के दो दिनी मेले का कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने विधिवत समापन किया। उन्होंने इस धार्मिक मेले के आयोजकों को उनकी धरोहर को संजोए रखने पर बधाई भी दी।
विज्ञापन

चक्कीमोड़ भजपुरी में जाहरवीर का मेला पिछले सात दशक से लगता आ रहा है। इस मेले में सभी समुदाय के लोग  शिरकत करते हैं। समापन अवसर पर सहकारिता मंत्री यशपाल आर्य बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने मंदिर के पुजारी किशन सिंह से आशीर्वाद लिया। इस दौरान बुक्सा समाज के प्रेम सिंह और मान सिंह हिमानी ने उनसे अनुरोध कर बुक्सा समाज की संस्कृति के प्रचार-प्रसार कराने की मांग की। समाजसेवी त्रिनाथ विश्वास ने मंत्री आर्य से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराया और निराकरण की मांग की। वहीं कार्यक्रम को शिल्पी अरोरा, ममता हाल्दार और राजेंद्रपाल सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेखा रावत और संचालन मोहित चौहान ने किया। यहां पर त्रिनाथ विश्वास,  धीरेंद्र रावत, रतन सिंह डोगरा, श्याम सिंह देउपा, किशोर सामंत, गोविंद रावत, राजेंद्र पंवार, हिमांशु गड़िया, सचिन राणा, राधा खोलिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



गूलरभोज। मंदिर के समापन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसियों द्वारा भाजपा विधायक अरविंद पांडे पर तंज कसने पर मेले में सेवा कर रहे भाजपा कार्यकर्ता बौखला गए और कार्यक्रम को राजनीति का अखाड़ा बनाने का आरोप लगाकर नारेबाजी करने लगे। यह देखकर मेला आयोजकों के हाथ पैर फूल गए। मंत्री के हस्तक्षेप और मेला समिति के समझाने के बाद कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed