फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Factory worker murdered by stabbing in Rudrapur

Udham Singh Nagar: रुद्रपुर में चाकू से गोदकर फैक्टरी कर्मी की हत्या, सड़क किनारे मिला लहूलुहान; जानें मामला

Tue, 14 Jan 2025 01:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 14 Jan 2025 01:57 PM IST
सार

सिडकुल की फैक्टरी में काम करने वाले युवक को चाकू से गोदकर लहूलुहान कर दिया दिया गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को डायल 112 वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Factory worker murdered by stabbing in Rudrapur
अंकित (मृतक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में सिडकुल की फैक्टरी में काम करने वाले युवक को चाकू से गोदकर लहूलुहान कर दिया दिया गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को डायल 112 वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने कमरे से ड्यूटी जाने के लिए निकला था।

विज्ञापन

सोमवार की शाम ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र पर स्थित वन शक्ति मंदिर के पास राहगीरों ने एक युवक को सड़क किनारे लहूलुहान देखा। वहां पर उसकी बाइक के साथ मोबाइल भी पड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जख्मी युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच के बाद डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अंकित पुरी (20) निवासी बफरी बुजुर्ग बरेली और हाल निवासी वार्ड नंबर एक फुलसुंगी के रूप में हुई।

विज्ञापन

सूचना पर फुलसुंगी में रहने वाले उसके मामा सोनू गिरि भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस के अनुसार मृतक सिडकुल के सेक्टर चार स्थित इनोवेटिव कंपनी में काम करता था। उसकी सोमवार की शाम सात बजे की फैक्टरी में शिफ्ट थी। उसकी सीने में चाकू से घाव थे। माना जा रहा है कि रंजिशन उसकी हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटा भाई बरेली में ट्रांसपोर्ट का काम करता है
मृतक फुलसुंगी में किराये के कमरे में रहता था। उसका छोटा भाई बरेली में ट्रांसपोर्ट का काम करता है। सूचना मिलने पर एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, एएसपी निहारिका तोमर, एसएचओ मोहन चंद्र पांडेय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान मृतक की बाइक और मोबाइल को कब्जे में लिया गया।

युवक की चाकू गोदकर हत्या की गई है। लोगों ने घटनास्थल से एक युवक को भागते हुए देखा है। संभवत: दोस्त ने ही वारदात को अंजाम दिया हो। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाएगा। -मणिकांत मिश्रा, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed