फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Factory worker missing from government hospital returns home after 46 days

Udham Singh Nagar News: 46 दिन बाद घर लौटा सरकारी अस्पताल से गायब फैक्टरी कर्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Factory worker missing from government hospital returns home after 46 days
काशीपुर। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल फैक्टरी कर्मी संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान सरकारी अस्पताल से 46 दिन पहले लापता हो गया था, जिसके घर लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


जिला मुरादाबाद की तहसील ठाकुरद्वारा के ग्राम बाहपुर बलिया निवासी ऊषा पत्नी संजीव कुमार ने तीन मई 2024 को कटोराताल पुलिस चौकी में तहरीर दी थी। कहा कि उसके पति काशीपुर में एक पाइप फैक्टरी में काम करते हैं। 29 अप्रैल 2024 की रात संजीव का एक्सीडेंट हो गया था। 108 एंबुलेंस से उसे एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय काशीपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अस्पताल से बताया गया कि संजीव कुमार को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया है। संजीव के ताऊ राम सिंह ने बताया कि तब वह लोग हल्द्वानी अस्पताल गए, वहां पता चला इस नाम का कोई व्यक्ति भर्ती नहीं है। तब वह लोग एक अप्रैल को सरकारी अस्पताल काशीपुर पहुंचे तब बताया घायल संजीव बिना कुछ बताए रात को कहीं चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बीते रविवार को घर पहुंचे संजीव ने बताया फैक्टरी में काम करने वाला शेरकोट निवासी एक साथी उसकी हालत गंभीर देखते हुए ऋषिकेश एम्स अस्पताल ले गया था जहां उसका इलाज चल रहा था। वहीं साथी उसे बिना बताए वापस आ गया था। अब अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पहुंचा है। उसका मोबाइल हादसे के दौरान गायब हो गया था जिसके चलते वह परिवार से संपर्क नहीं कर सका। परिजनों ने संजीव के घर वापस लौटने पर राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed