फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Factory worker killed in truck collision

ट्रक की टक्कर से फैक्ट्री कर्मी की मौत

Mon, 13 Feb 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Mon, 13 Feb 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
 बाइक से घर लौट रहे फैक्ट्री कर्मी को किच्छा रोड पर ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कमल यादव (20) पुत्र राम तीरथ यादव मूल रूप से थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद के ग्राम भुजपुर मान का रहने वाला था। वह यहां सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था और यहां भूतबंगला में किराये के मकान में रहता था। रविवार को वह अपनी बाइक (यूके-06क्यू/5868) पर बाजार से घर लौट रहा था। भूतबंगला गेट के समीप किच्छा की ओर से आ रहे ट्रक (यूपी21एन/5246) ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे कमल ट्रक के टायरों के नीचे आ गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची रंपुरा चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed