{"_id":"65d4f7494fc50b1a9a089094","slug":"factory-worker-dies-due-to-car-collision-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-107893-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कार की टक्कर से फैक्टरी कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कार की टक्कर से फैक्टरी कर्मी की मौत
Wed, 21 Feb 2024 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक फैक्टरी कर्मी की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यूपी के जिला मुरादाबाद, थाना डिलारी के गांव मोहिउद्दीनपुर माफी निवासी भूपेंद्र सिंह (20) पुत्र सोनाथ सिंह यहां मुरादाबाद रोड स्थित पशुपति एग्रीलोन फैक्टरी में शटरिंग का काम करता था। बीते सोमवार की देर शाम वह ड्यूटी के बाद रतुपुरा ठाकुरद्वारा निवासी अमित पुत्र हरपाल सिंह, मोहिउद्दीनपुर माफी थाना डिलारी निवासी शेर सिंह पुत्र हरवंश सिंह के साथ घर लौट रहा था।
इसी दौरान करनपुर रोड पर बैजनाथपुर के पास विपरीत दिशा से आ रही एक कार की चपेट में आकर बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और परिजनों ने तीनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान भूपेंद्र सिंह ने रात करीब 8:30 बजे दम तोड़ दिया जबकि अमित और शेर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
उधर, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बाइक को टक्कर मारने वाले कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि भूपेंद्र सिंह के दो भाई और दो बहन हैं।