{"_id":"582216f14f1c1bc932b38410","slug":"factory-robbers-raided-robbed-of-20-million-batteries","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैतों का फैक्ट्री में धावा, 20 लाख की बैट्रियां लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैतों का फैक्ट्री में धावा, 20 लाख की बैट्रियां लूटी
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियारों से लैस 24 डकैतों ने महुआखेड़ागंज की एक फैक्ट्री में धावा बोलकर मालिक और कर्मचारियों को बंधक बना लिया डकै हथियारों की नोंक पर फैक्ट्री से करीब 20 लाख रुपए की बैट्रियां लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने यूपी जाने वाले सभी रास्तों में नाकेबंदी कर वाहन चेकिंग की, मगर बदमाश हत्थे नहीं चढ़ सके। घटना से उद्यमियों में भारी दहशत और आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात करीब 24 डकैत हिन्दुस्तान इंडस्ट्री की दीवार फांद कर परिसर में घुस गए। उस वक्त फैक्ट्री में मालिक मोहम्मद आलम के अलावा तीस श्रमिक काम कर रहे थे। बदमाशों ने मोहम्मद आलम और श्रमिकों को असलहों से धमकाया और उनके हाथ पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया।
फैक्ट्री में पुरानी बैट्री को रिसाइकलिंग करने का काम किया जाता है। बदमाश फैक्ट्री में रखी बैट्रियां एक ट्रक में लादकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद मालिक और श्रमिकों ने कोशिश कर खुद को बंधन मुक्त कराया और पैगा पुलिस चौकी में लूट की सूचना दी। फैक्ट्री में लूट की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया, मगर कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। पैगा चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि कारखाने से पुरानी बैट्री लूटकर ले जाने वाले डकैत जल्दी पकड़ में आ जाएंगे। पुलिस डकैतों की तलाश में जुटी है।