{"_id":"697660fdbba3277aa8067fa3","slug":"eye-of-leopard-rescued-from-sidcul-improving-preparations-for-release-into-the-wild-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-136281-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सिडकुल से रेस्क्यू तेंदुए की आंख में सुधार, जंगल में छोड़ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सिडकुल से रेस्क्यू तेंदुए की आंख में सुधार, जंगल में छोड़ने की तैयारी
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल की नील ऑटो कंपनी के पास से रेस्क्यू तेंदुए की आंख में अब सुधार है। वन विभाग डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार कर रहा है। स्वास्थ्य में सुधार होते ही वन विभाग उसे जंगल में आजाद कर देगा।
15 दिन पहले वन विभाग ने तराई केंद्रीय वन प्रभाग के सिडकुल क्षेत्र से एक तेंदुए को रेस्क्यू किया था। इसका टांडा रेंज के संजय वन में उपचार चल रहा है। वन कर्मियों व डॉक्टरों की टीम 24 घंटे उसकी निगरानी कर रही है। उसकी एक आंख से कम दिखाई दे रहा था।
एसडीओ शशि देव ने बताया कि तेंदुए की नियमित स्वास्थ्य जांच कराई गई है, जिसकी रिपोर्ट संतोषजनक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तेंदुआ अब खतरे से बाहर है लेकिन एहतियात के तौर पर उसे तुरंत जंगल में नहीं छोड़ा जाएगा। चिकित्सकों की औपचारिक अनुमति मिलने के बाद ही तेंदुए को प्राकृतिक आवास में छोड़े जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तेंदुए की सुरक्षा और मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव उनकी प्राथमिकता है।