{"_id":"5e20b16b8ebc3e709029471d","slug":"extortion-in-the-name-of-checking-khatima-news-hld3698342150","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चेकिंग के नाम पर परेशानी, स्कूलों के बाहर असामाजिक तत्वों का मुददा छाया रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चेकिंग के नाम पर परेशानी, स्कूलों के बाहर असामाजिक तत्वों का मुददा छाया रहा
विज्ञापन
सितारगंज कोतवाली में लोगों को संबोधित करते डीआईजी जगतराम जोशी।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। डीआईजी कुमाऊं जगत राम जोशी ने खटीमा कोतवाली के साथ ही नेपाल सीमा से सटे झनकईया थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस बीच सीनियर सिटीजन्स की समस्या, स्कूलों के बाहर असामाजिक तत्वों द्वारा छात्राओं से अभद्रता पर अंकुश, यातायात नियम के नाम पर अधिक दिक्कत आदि के मुद्दे छाये रहे। डीआईजी ने बुजुर्गों की सुुध, आम जनता से बेहतर बर्ताव के कड़े निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को डीआईजी ने पुलिस सारथी और ग्राम चौकीदारों से बातचीत की। सीनियर सिटिजन्स अध्यक्ष वीरेंद्र टंडन ने अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा, भूड़ महोलिया के दीपक ऐरी ने डिग्री कॉलेज रोड पर तेज रफ्तार वाहनों की समस्या, गुरुदयाल सिंह और बलविंदर सिंह ने बल्ब के नाम पर बैंक खातों से पैसे निकालने के मामले की जांच, राजू सोनकर ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ पर रोक, मदन सिंह राणा ने मनचलों पर कार्रवाई की मांग उठाई। पत्रकार वार्ता में नेपाल के कैसिनो का मामला भी छाया रहा। वहां पर सीओ एमसी बिंजोला, झनकईया थानाध्यक्ष प्रदीप राणा, एसएसआई देवेंद्र गौरव, एसआई अरविंद बहुगुणा, पूरन सिंह तोमर, बबीता, एएसआई लक्ष्मण चंद आदि थे।
नाक काटने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
खटीमा। मुड़ेली की एक महिला ने डीआईजी के समक्ष रोते हुए कहा कि उसके पति ने 24 नवंबर की रात को उसकी नाक काट दी। तहरीर सौंपने के बावजूद अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। डीआईजी ने एसएसआई देवेंद्र गौरव को रिपोर्ट दर्ज करने को कहा।
विज्ञापन
सारथी के साथी बने, बुजुर्गों से मिलें : डीआईजी
सितारगंज/नानकमत्ता। डीआईजी जेआर जोशी ने कहा कि पुलिस कर्मी सारथी के साथ मिलकर काम करें और गांवों में बुजुर्गों से मिलकर उनकी तकलीफ को जानें। उन्होंने कोतवाल सलाहउद्दीन की प्रशंसा भी की।
बृहस्पतिवार को डीआईजी ने कोतवाली में चौकीदार, जनप्रतिनिधि, नागरिकों और सारथियों की बैठक ली। कहा कि हर दरोगा महीने में क्षेत्र के पांच स्कूलों की विजिट कर नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे। वहां पर संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, सीओ सुरजीत कुमार, इंस्पेक्टर बीएस भाकुनी, पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, कमल जिंदल, ताहिर मलिक, राकेश त्यागी, महेश मित्तल, हसनैन मलिक आदि थे। इधर, देवभूमि व्यापार मंडल के जिला महामंत्री और समाज सेवी महेश मित्तल ने डीआईजी जगतराम जोशी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इधर, नानकमत्ता में डीआईजी ने थाने का मुआयना किया और बुजुर्गों की व्यथा सुन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। नगर पंचायत चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट किया। संचालन केएन अटवाल ने किया। वहां प्रभारी एसओ भगवान गिरी गोस्वामी, एसआई ललित चौधरी, अवनीश कुमार, पूर्व जिपं सदस्य जगदीश जोशी, करतार सिंह खिंडा, नंदू वर्मा, देवेंद्र सिंह, हरनीत सिंह, पृथ्वी पाल चौहान, सुखलाल सिंह आदि थे।
चौकीदारों को नहीं मिला आठ महीने से मानदेय
सितारगंज। शक्तिफार्म चेयरमैन सुकांत ब्रहृम ने डीआईजी के समक्ष चौकीदारों की समस्या रखी। कहा कि चौकीदारों को पिछले आठ महीने का मानदेय नहीं मिला है।
नशे के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई
किच्छा। डीआईजी जगत राम जोशी ने कोतवाली का निरीक्षण करके जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होने प्रभारी निरीक्षक को नशे के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही। क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों के रजिस्टर में कम संख्या देख उन्होंने प्रभारी निरीक्षक से गांव गांव जाकर वरिष्ठ नागरिकों के नाम और मोबाइल नंबर की सूची 15 दिनों में तैयार करने के निर्देश दिए। वहां पर कोतवाल उमेश कुमार मलिक, अब्दुल रशीद जक्कू, इकबाल अहमद, कुंदन लाल खुराना, गुलशन सिंधी, जावेद मलिक, इम्तियाज मलिक, रणजीत सिंह नगरकोटी, राजकुमार कोली आदि थे।