{"_id":"d1eba644ef215e25b053c19b5ef6d48b","slug":"expose-the-perpetrators-be-from-ssp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"षड्यंत्रकारियों का हो पर्दाफाश, एसएसपी से मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
षड्यंत्रकारियों का हो पर्दाफाश, एसएसपी से मिले
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रपुर (ऊधमसिंहनगर)।
Updated Tue, 14 Apr 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूतबंगला स्थित स्कूल में मांस के टुकड़े फेंकने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने डीएम और एसएसपी से मुलाकात की। इस दौरान ज्ञापन सौंपकर मामले का शीघ्र ही खुलासा न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी। मंगलवार को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और बीज प्रमाणीकरण संस्था अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी एसएसपी कैंप कार्यालय पहुंचे। इस दौरान एसएसपी कैंप कार्यालय में मौजूद डीएम डा. पंकज पांडे और एसएसपी नीलेश आनंद भरणे से मिले और ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों का कहना था कि भूतबंगला स्थित निर्मल स्कूल में मांस के टुकड़ों को फेंककर षड्यंत्रकारियों ने शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। इस तरह की घिनौनी हरकत करने वाले चाहे किसी भी समुदाय के हो, उन्हें इसके लिए दंड अवश्य मिलना चाहिए। आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर इस तरह की घटना को अंजाम देकर जनता को आपस में लड़ाकर अपने हितों को साधना चाहा है। जिसकी जांच कर असल दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने शीघ्र ही पूरे षड़यंत्र का पर्दाफाश करने की मांग उठाई। मिलने वालों में पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, जगदीश तनेजा, चंद्रसेन कोली, मोहन खेड़ा, हरेंद्र चौधरी, ममता नारंग, रितेश सक्सेना सहित तमाम कांग्रेसी शामिल थे।
विज्ञापन