{"_id":"67ace61cfd434e86e10e9def","slug":"exercise-to-deploy-on-vacant-posts-of-nhm-kashipur-news-c-242-1-shld1004-120806-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एनएचएम के रिक्त पदों पर तैनाती की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एनएचएम के रिक्त पदों पर तैनाती की कवायद
Wed, 12 Feb 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिलेे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के रिक्त पदों पर तैनाती की कवायद शुरू हो गई है। डॉक्टर, फार्मासिस्ट, एएनएम, स्टाफ नर्स के कुल 80 पदों पर तैनाती होनी है।
एनएचएम के नोडल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मिशन के तहत जिले में डॉक्टर के एक पद पर तैनाती होनी है। लैब टेक्नीशियन के नौ तो स्टाफ नर्स के 23 पदों पर नियुक्ति होगी। मल्टी रिहैबिलिटेशन वर्कर के पांच, डाटा एंट्री ऑपरेटर, जिला कार्यक्रम समन्वयक, नर्सिंग ट्यूटर, एएनएम के चार-चार, काउंसलर के दो, टीबी हेल्थ विजिटर के दो पदों पर तैनाती की जाएगी। डीआईसी मैनेजर, फार्मासिस्ट के एक-एक पद के साथ ही ऑप्टोमैटिस्ट, डेंटल तकनीशियन, लॉजिस्टिक मैनेजर, ड्रग स्टोर कीपर समेत कुल 80 पदों पर तैनाती होनी है।
11 महीने का होगा अनुबंध
एनएचएम के माध्यम से उक्त कार्मिकों को जिले के सरकारी अस्पतालों में तैनात किया जाता है। 11 महीने के अनुबंध पर तैनाती दी जाती है। कार्य का मूल्यांकन कर 11 महीने बाद नवीनीकरण किया जाता है। एनएचएम के रिक्त पदों पर तैनाती का लाभ स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा।
विज्ञापन
रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया गतिमान है। आउटसोर्सिंग एजेंसी को इस संबंध में पत्र लिखा जा चुका है। जल्द ही इन पदों पर तैनाती हो जाएगी। - डॉ. हरेंद्र मलिक, जिला नोडल अधिकारी (एनएचएम)