{"_id":"5eeccc388ebc3e43292011af","slug":"exercise-for-beautification-of-melaghat-and-pilibhit-road-included-in-cm-announcement159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की घोषणा में शामिल मेलाघाट और पीलीभीत रोड के सौंदर्यीकरण की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की घोषणा में शामिल मेलाघाट और पीलीभीत रोड के सौंदर्यीकरण की कवायद शुरू
विज्ञापन
खटीमा। टनकपुर रोड के सौंदर्यीकरण के साथ ही मेलघाट रोड व पीलीभीत रोड के नगर के हिस्से में जल्द सड़क चौड़ीकरण व हाईटेक होने की उम्मीद बढ़ गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल उक्त कार्य की प्रारंभिक स्वीकृति मिल गई है। इससे जल्द आगे की प्रक्रिया तेज हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि मुख्यमंत्री की घोषणा में खटीमा नगर में सड़कों के सौंदर्यीकरण का कार्य भी शामिल था। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उत्तराखंड शासन उप सचिव जीवन सिंह ने अवगत कराया है कि सीएम की घोषणा में शामिल खटीमा नगर में पीलीभीत मार्ग पर एक किमी व मेलाघाट रोड पर प्रथम चरण में कुल 2.80 किमी पर अनुमानित लागत 6.02 लाख पर 10 हजार रुपए स्वीकृति दी है इसमें डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट आदि प्रस्तावित हैं।
विधानसभा क्षेत्र में सुनपहर में प्रथम चरण में 2.145 किमी सड़क के पुनर्निर्माण के लिए बजट अवमुक्त किया हैं। विधायक ने बताया कि उक्त निर्माण कार्यों में तेजी को लेकर संबंधित अधिकारियों से कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन