{"_id":"58051ef24f1c1b572c7030d2","slug":"excise-team-said-the-assault-on-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी टीम पर महिलाओं ने बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी टीम पर महिलाओं ने बोला हमला
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही आबकारी विभाग की टीम पर यूपी सीमा से लगे बनगवां क्षेत्र में महिलाओं ने हमला कर दिया। उन्होंने आबकारी विभाग की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दीं। इस दौरान टीम ने गिधौर और बनगवां क्षेत्र में अवैध शराब की 30 भट्टियां तोड़ डाली। एक बाइक और चार सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की।
जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान के नेतृत्व जिला आबकारी और कुमाऊं मंडल प्रभारी आलोक शाही की टीम ने सोमवार को गिधौर और यूपी से लगे बनगवां क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। आबकारी विभाग के अनुसार अभियान के दौरान बनगवां क्षेत्र में कुछ महिलाओं ने टीम पर हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने टीम में शामिल लोगों की दो गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया, लेकिन टीम में शामिल सदस्यों ने महिलाओं को वहां से खदेड़ दिया।
अभियान आबकारी विभाग की टीम ने गिधौर में कच्ची शराब बनाने की 18 भट्टियां, 20 हजार लीटर लहन नष्ट किया। मौके से 150 लीटर शराब भी बरामद की गई। यूपी सीमा से लगे बनगवां गांव में टीम ने दर्जन भर भट्टियां तोड़ी। 10 हजार लीटर लाहन नष्ट करते हुए 150 लीटर कच्ची शराब बरामद की। मौके से वाहन संख्या यूए 06 डब्ल्यू 3811 की बाइक भी बरामद की। बाइक पर सौ लीटर कच्ची शराब रखी थी। आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह ने बताया विभाग की ओर सेहमले का प्रयास करने वालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। इस मौके पर आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह, हरीश जोशी, विष्णु थापा, पूरन जोशी, भुवन डंगवाल, दीवान सिंह, बृजेश कुमार, बलजीत सिंह आदि शामिल थे।