{"_id":"61ca1b68baee0150c177edac","slug":"ex-cm-harish-rawat-in-nanakamatta-sitarganj-news-hld4490611148","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में चल रही बदलाव की बयार: रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में चल रही बदलाव की बयार: रावत
विज्ञापन
नानकमत्ता में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पूर्व सीएम हरीश रावत व पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकमत्ता। चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा के शासन में पिछले पांच वर्षों में सभी वर्ग के लोग गरीब ही हुए हैं। सिर्फ अडानी-अंबानी जैसे कुछ चुनिंदा लोग ही अपनी तिजोरी भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदलाव की बयार है। कांग्रेस सरकार आने पर पहले सौ फिर दूसरे साल में दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। उन्होंने हर परिवार गैस सिलिंडर पर चार सौ रुपये की सब्सिडी देने का भी ऐलान किया।
सोमवार को नगर के बैंक्वेट हॉल में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान रावत ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर सियासी तीर छोड़े। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जहां अवैध खनन वहां धामी। डबल इंजन की सरकार में भाजपा प्रदेश के मुख्यमंत्री ही बदलती रही। आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद कर दिया गया। उन्होंने नजूल, गोठ, खत्तों पर काबिज लोगों को भूमिधरी का अधिकार देने, राय सिख समाज के छात्र-छात्राओं को शिक्षा में सहायता के लिए संत केसर सिंह कोष को बढ़ाकर दस करोड़ करने, महिलाओं को सशक्त करने के लिए स्वयं सहायता समूह को 28 तरह के काम देकर स्वावलंबी बनाने का वादा किया।
किसानों को बधाई देते हुए कहा कि लंबे संघर्ष के बाद केंद्र सरकार ने चुनाव में हार देखते हुए तीनों काले कानून वापस ले लिए हैं। आज किसानों को लोकतंत्र की लड़ाई लड़नी होगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा का सबका साथ सबका विकास सिर्फ एक जुमला है। कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, अशोक राणा, प्रकाश तिवारी आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, जिला कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु गाबा, खटीमा ब्लॉक अध्यक्ष रंजीत सिंह नामधारी, नगर पालिका चेयरमैन सोनी राणा, पवन राणा, लखविंदर सिंह, प्रदीप बेदी, निशीकेत भट्ट, जसवन्त सिंह, चंचल सिंह, राम पांडे, रेखा सोनकर आदि थे।
विज्ञापन
दावेदारों ने भीड़ के साथ किया शक्ति प्रदर्शन
नानकमत्ता। चुनाव के नजदीक हुए जनसंवाद में टिकट के प्रबल दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन कर प्रदेश नेतृत्व के सामने अपनी दावेदारी मजबूती से पेश की। सोमवार को जनसंवाद कार्यक्रम स्थल टिकट के प्रबल दावेदारों के पोस्टर बैनरो से पटा पड़ा था। हरीश रावत ने अपने संबोधन में पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा को बुजुर्ग शेर बताया तो अशोक राणा को नौजवान शेर की उपाधि दी। संवाद
हरदा ने मालती विश्वास के घर पहुंचकर जताया शोक
शक्तिफार्म। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्याम प्रसाद विश्वास और पूर्व जिला पंचायत सदस्य मालती विश्वास के पुत्र शिवम विश्वास की एक सड़क हादसे में हुई मौत के बाद उनके आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शोक संवेदना व्यक्त की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यह परिवार के लिए अपूर्णनीय क्षति है।