{"_id":"589cb6fd4f1c1b8a5237b887","slug":"evms-were-stored-in-the-strong-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में जमा हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में जमा हुई
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
Updated Fri, 10 Feb 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मतदान की तैयारियां अब अंतिम चरण में चल रही है। मतदान कर्मियों ने ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया है। ईवीएम मशीनों की सेटिंग, सीलिंग का कार्य शुक्रवार को किया जाएगा।
निर्वाचन विभाग के अनुसार विधान सभा के पांच अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में माइक्रो प्रेक्षक लगाए गए हैं। विधान सभा के तीन मतदान केंद्रों वेबकास्टिंग के जरिए सीधा निर्वाचन आयोग से जोड़ा जा रहा है। मतदान के दिन इन केंद्रों की पल पल की सूचना पर निर्वाचन आयोग की नजर रहेगी। इनमें राइका थारू, प्राथमिक विद्यालय अमाऊँ, सेवा योजन कार्यालय अमाऊं शामिल हैं।
विधान सभा में 22 मतदान केंद्रों के 44 मतदेय स्थल संवेदनशील के दायरे में हैं। इसके चार मतदान केंद्रों में वीडियोग्राफी, छह मतदान केंद्रों में फोटोग्राफी की जाएगी। रजिस्ट्रार कानूनगो जगमोहन त्रिपाठी ने बताया कि ईवीएम मशीनें निर्वाचन आयोग से लेकर कर्मचारियों ने बागवाड़ा मंडी समिति में बने स्ट्रोंग रूम में जमा करा दी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि खटीमा तहसील में आने वाले नानकमता विधानसभा क्षेत्र के 55773 मतदाताओं में से 33807 को खटीमा विधानसभा में 104105 मतदाताओं में से 79946 मतदाताओं को मतदाता पर्ची का वितरण बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर किया जा चुका है।