फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Everyone will have to work together for the progress of the university: Dr. Chouhan

विश्वविद्यालय की तरक्की के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य: डॉ. चौहान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Everyone will have to work together for the progress of the university: Dr. Chouhan
गांधी हॉल में विवि कर्मचारियों को संबोधित करते कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान मंगलवार को विवि के अधिष्ठाताओं, निदेशकों, वैज्ञानिकों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों व श्रमिकों से रूबरू हुए। उन्होंने खचाखच भरे गांधी हॉल में अपने पहले संबोधन में कहा कि विवि की तरक्की के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने सबसे अपील की कि वह अहंकार छोड़कर कार्य में सहयोग करें।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. चौहान ने कहा कि पंतनगर विवि का कुलपति होना उनकेे लिए गर्व की बात है। उत्तराखंड सरकार ने विवि को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का मौका दिया है। इसके लिए उन्होंने वैज्ञानिकों का आह्वान किया कि वे उत्तराखंड की कृषि के विकास में अपना योगदान दें और यहां के किसानों के उत्थान के लिए कार्य करें। कहा कि उत्तराखंड में बाजरा की खेती को बढ़ावा देने के लिए विवि के वैज्ञानिकों को प्रयास करने होंगे। इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्रों को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षणेत्तर अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने कार्यों के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। किसी भी पटल पर कोई भी फाइल तीन दिन से अधिक न रुके। यदि फाइल तीन दिन से अधिक रुकती है तो यह पटल कार्मिक की जिम्मेदारी होगी। कार्यालय आने व जाने के लिए समय की पाबंदी होनी चाहिए। उन्होंने कहा ई- ऑफिस परंपरा शुरू करने से कार्यों में पारदर्शिता आएगी। इससे पूर्व कुलसचिव डॉ. एके शुक्ला ने नवनियुक्त कुलपति का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों व मकानों की मरम्मत भी जरूरी
पंतनगर। कुलपति डॉ. चौहान ने कहा कि विवि परिसर की सड़कें व आवास अत्यंत दयनीय हालत में हैं। कोई भी कर्मी किसी आवास को लेता है तो उसे उसमें आने और उसे रहने लायक बनाने के लिए चार-पांच लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं। सड़कों व आवासों की मरम्मत के लिए सरकार से बात करके प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed