फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Even after three years, the collapsed wall of the stadium could not be rebuilt

Udham Singh Nagar News: तीन साल के बाद भी नहीं हो सका स्टेडियम की गिरी दीवार का निर्माण

Tue, 01 Jul 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 01 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Even after three years, the collapsed wall of the stadium could not be rebuilt
काशीपुर। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मुहैया कराने को खेल विभाग कितना संजीदा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि करीब तीन साल बाद भी स्टेडियम की गिरी दीवार का निर्माण नहीं कराया जा सका है। इससे अराजक तत्वों के स्टेडियम में प्रवेश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

चार दशक पूर्व रामनगर रोड पर स्टेडियम का निर्माण किया गया था। उस समय ही चहारदीवारी बनाई गई थी, लेकिन देखरेख के अभाव में दीवारों की हालत भी खस्ता होती चली गई। करीब तीन साल पूर्व स्टेडियम के मुख्य भवन के पास से शौचालय तक करीब पचास मीटर दीवार बरसात के दौरान गिर गई थी।
विज्ञापन

कुछ समय बाद ही तत्कालीन उप क्रीड़ाधिकारी का स्थानांतरण हो गया। इसके बाद काफी समय तक दीवार का मलबा ऐसे ही पड़ा रहा। इसे उठवाने तक का प्रयास नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले से भी अधिकारी निरीक्षण करके चले जाते रहे। आसपास से लोग मॉर्निंग वॉक करने और अराजक तत्व भी प्रवेश करने लगे। इनकी रोकथाम के लिए डेढ़ साल पूर्व टिन की चादरें लगाकर इस हिस्से को बंद किया गया। कई बार जिले के संबंधित अधिकारी से दीवार बनवाने की डिमांड की गई, लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed