फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Even after a month, the two main accused in the Ali Khan riots have not been arrested.

Udham Singh Nagar News: एक महीने बाद भी अल्ली खां उपद्रव के दो मुख्य आरोपी नहीं चढ़े हत्थे

Thu, 23 Oct 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 23 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Even after a month, the two main accused in the Ali Khan riots have not been arrested.
काशीपुर। आई लव मोहम्मद जुलूस के दौरान हुए बवाल को एक महीना बीत गया लेकिन अब तक तीन मुख्य आरोपियों में से दो पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों के खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी करा चुकी है।
विज्ञापन

मोहल्ला अल्ली खां-बांसफोड़ान क्षेत्र में बीती 21 सितंबर की देर रात बिना अनुमति के निकाले जा रहे आई लव मोहम्मद जुलूस के दौरान पुलिस के रोकने पर बवाल हो गया था। उपद्रवियों ने पुलिस कर्मियों से हाथापाई के साथ ही सरकारी वाहन पर पथराव करके क्षतिग्रस्त कर दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने उपद्रव के मुख्य आरोपी मास्टर माइंड नदीम अख्तर, हनीफ गांधी व दानिश चौधरी समेत 500 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। साथ ही मास्टर माइंड नदीम अख्तर को 22-23 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था। उपद्रव के दौरान पुलिस पर पथराव करने के मामले में एक सप्ताह में 10-12 नाबालिग समेत 35 लोगों को गिरफ्तार किया था जबकि हनीफ गांधी व दानिश चौधरी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस ने हनीफ व दानिश की गिरफ्तारी के लिए एक पखवाड़े पहले अदालत से नॉन-बेलेबल वारंट जारी करवा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अल्ली खां में हुए उपद्रव के बाद अक्तूबर महीने में त्योहार शुरू होने के कारण कार्रवाई नहीं हो पा रही है। सभी प्रमुख त्योहार होने से शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखना भी पुलिस की प्राथमिकता है। त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद अब पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश शुरू करेगी। राज्य के अलावा अन्य राज्यों में भी दबिश दी जाएंगी। - दीपक सिंह, सीओ, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed