{"_id":"61d9d8585a4f8b70af78ec77","slug":"esic-covid-hospital-in-rudrapur-rudrapur-news-hld4503942128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन ने ईएसआई अस्पताल का किया अधिग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन ने ईएसआई अस्पताल का किया अधिग्रहण
विज्ञापन
रुद्रपुर स्थित ईएसआई अस्पताल।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने रुद्रपुर स्थित ईएसआई अस्पताल को डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर के रूप में विकसित करने के लिए अधिग्रहण कर लिया है। प्रथम चरण में यहां 70 कोरोना संक्रमितों को भर्ती करने की व्यवस्था की गई। साथ ही किच्छा स्थित सूरजमल कॉलेज को डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर बनाया जाएगा।
शनिवार को सीएमओ कार्यालय में प्रभारी अधिकारी कोविड जय भारत सिंह ने सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी के साथ कोरोना संक्रमण से निपटने की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने कहा कि ईएसआई में कोरोना संक्रमितों का अधिग्रहण कर यहां डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर बनाया जा रहा है। यहां 120 बेड की सुविधा है लेकिन पहले चरण में 70 बेडों पर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। उसके बाद जरूरत के हिसाब से बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
साथ ही किच्छा स्थित सूरजमल कॉलेज को डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है। यहां उन कोरोना संक्रमितों को रखा जाएगा जिनके होम आइसोलेशन के लिए घर पर जगह या पर्याप्त सुविधा न हो। यहां करीब 300 बेडों की सुविधा रहेगी। सीएमओ डॉ. चुफाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। 10 जनवरी से हेल्थ केयर वर्करों और फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई जाएगी।