फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Equerium In Sitarganj Us nagar

राज्य के सबसे बड़े एक्वेरियम में दिखेगी समुद्र में पाई जाने वाली हैमरहेड शार्क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Equerium In Sitarganj Us nagar
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सितारगंज के प्रहलाद पलसिया गांव में प्रस्तावित एक्वा पार्क में राज्य का सबसे बड़ा एक्वेरियम बनाया जाएगा। इसमें लोगों को समुद्र में पाए जाने वाली हैमरहेड शार्क, फ्लावर होर्न, ऑस्कर, गोल्ड कार्प समेत मछलियों की 10 प्रजातियां देखने के लिए मिलेंगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत हर राज्य में एक एक्वा पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए सिडकुल के पास 42 एकड़ की भूमि चयनित की गई है। इसमें 50 करोड़ रुपये की लागत से किसानों और लोगों के लिए एक ही जगह कई प्रकार की सुविधाएं दिलाई जाएंगी। एक्वा पार्क में 10 कंपोनेंट्स का प्लान बनाया गया है। इसमें मछली मंडी बनाई जाएगी। इसमें बेचने के लिए स्थानीय मछलियों के साथ ही ओडिशा आदि राज्यों से भी मछली मंगाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही एकीकृत कोल्ड स्टोरेज में पहाड़ में पाई जाने वाली मछलियों को स्टोर किया जाएगा। रेफरल एक्वा लैब में मत्स्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मछलियों पर शोध करेंगे। मनोरंजन गतिविधियों में बच्चों को वाटर पार्क की सुविधा मिलेगी। मॉडर्न एक्वेरियम के बड़े हॉल समेत उसकी दीवारों पर लोगों को कई प्रकार की मछलियां देखने के लिए मिलेंगी। हैमरहार्ड शार्क जैसी बड़ी मछलियों को देखकर लोग रोमांच का अहसास कर सकेंगे। फिश प्रोसेसिंग प्लांट में मछलियों के वेल्यू एडेड खाद्य पदार्थ और इंसानों के लिए मछलियों का सूप, मछलियों का आचार, फिश कटलेट डिश बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्वा पार्क में ही खुलेगा फिश कैफे और आधुनिक प्रशिक्षण सेंटर
रुद्रपुर। मत्स्य विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि एक्वा पार्क में लोगों को मछलियों के कई तरह के व्यंजनों के लिए फिश कैफे खोला जाएगा। इसमें मछलियों के मोमो, फिश कटलेट, पकौड़े आदि होंगे। बताया कि मत्स्य पालकों को आधुनिक प्रशिक्षण सेंटर में जागरूक किया जाएगा। ई-मार्केटिंग कक्ष बनाया जाएगा। इसमें हर प्रकार की चीजें ऑनलाइन भी बेची जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed