{"_id":"61f6d0e20a6d93109c423fb7","slug":"eofficers-inspected-the-polling-booth-rudrapur-news-hld452332012","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर छपी तो पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने दौड़े अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर छपी तो पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने दौड़े अधिकारी
विज्ञापन
रुद्रपुर के संजयनगर में बनाए गए पोलिंग बूथ का निरीक्षण करती नगर निगम की टीम।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को लेकर बनाए गए पोलिंग बूथों की पड़ताल की खबर प्रकाशित की गई तो अधिकारियों ने निरीक्षण करना शुरू कर दिया। इससे पहले पोलिंग बूथों पर व्यवस्थाएं रामभरोसे थीं। संजय नगर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रथम के गेट के आगे से नगर निगम की टीम जलभराव की समस्या को दूर करेगी। इसके साथ ही रुद्रपुर के 213 पोलिंग बूथों पर साफ-सफाई की व्यवस्था की जाएगी।
‘अव्यवस्थाओं की डगर पर चलकर मतदाता चुनेंगे विधायक’ शीर्षक से अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई। इसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय संजयनगर प्रथम के गेट पर हुए जलभराव के चलते अंदर जाने के लिए ईंटें बिछाना, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप की व्यवस्था न होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय संजयनगर द्वितीय के मतदेय स्थल में बालिका शौचालय में गेट तक नहीं है, जबकि आपदा के बाद से स्कूल परिसर में गंदगी का अंबार लगा है।
उप शिक्षा अधिकारी डॉ. गुंजन अमरोही ने कहा कि आपदा से शौचालय का गेट टूट गया था। इसकी मरम्मत कराई जा रही है, जबकि जगतपुरा स्थित स्कूल की टूटी दीवारें और फर्श को भी सही करवाया गया है। सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी ने कहा कि रुद्रपुर के पोलिंग बूथों की साफ सफाई के लिए 40 सुपरवाइजरों को निर्देश दे दिए हैं, जबकि संजय नगर द्वितीय वाले स्कूल के आगे हुए जलभराव का पानी निकलवाया जा रहा है। संवाद