Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   EO of Muncipal Corporation Captive By Workers

पालिका के ईओ को कार्यालय में साढ़े छह घंटे तक बंधक बनाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
EO of Muncipal Corporation Captive By Workers
खटीमा नगर पालिका में ईओ को घेराव करते नगर पालिका के पर्यावरण मित्र। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। सात माह के वेतन के भुगतान की मांग पर आंदोलित नगर स्वच्छता समिति के पर्यावरण मित्रों ने ईओ धर्मानंद शर्मा को उनके कार्यालय में बुधवार को साढ़े छह घंटे बंधक बनाकर रखा। शाम साढ़े चार बजे पुलिस के हस्तक्षेप पर ईओ को मुक्त कराया गया। इधर, पुलिस ने कहा कि आप इस तरह से किसी अधिकारी को बंधक नहीं बना सकते।
विज्ञापन

नगर स्वच्छता समिति के 166 पर्यावरण मित्रों को पिछले सात माह से मजदूरी नहीं मिली है। इसको लेकर उन्होंने कई बार धरना-प्रदर्शन किया। इस बीच एक बार पर्यावरण मित्रों को दो-दो हजार रुपये आवंटित किए गए लेकिन पूरी रकम का भुगतान नहीं किया गया। भुगतान को लेकर नगर पालिका बोर्ड की बैठक में भी प्रस्ताव पारित हो चुका है। बुधवार को ईओ का घेराव करने वालों में विजय कुमार, सुभाष कुमार, विवेक, आनंद, राजीव, ग्रेस देवी, रामू भारती, सविता, शालू, संतोष, बीनू, दीपक आदि मौजूद थे। बता दें कि मांग पूरी न होने से आक्रोशित पर्यावरण मित्र पालिकाध्यक्ष के आवास एवं नगर पालिका कार्यालय के आगे पिछले दिनों ट्रॉलियों से कूड़ा डाल चुके हैं। बुधवार को डंप कूड़े में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी तो दिनभर धुआं छाया रहा।
विज्ञापन

पुलिस ने ईओ को मुक्त कराया
खटीमा। बंधक बने ईओ धर्मानंद शर्मा ने बताया कि उन्हें पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मुक्ति मिली। ईओ ने कहा कि पर्यावरण मित्र एकमुश्त मजदूरी चाहते हैं जबकि पालिका फंड में इतनी रकम नहीं है। ईओ ने कहा कि पर्यावरण मित्रों से यदि पैसा लिया गया है तो वह कानूनी कार्रवाई करें। ईओ ने बताया कि स्थायी सफाई कर्मचारियों को वेतन दिया जा चुका है। नगर स्वच्छता समिति के 166 पर्यावरण मित्रों का एक माह की मजदूरी 13 लाख 24 हजार 673 रुपये का चेक नगर पालिका से जारी कर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह से धरने पर हैं पर्यावरण मित्र
खटीमा। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से संबद्ध पर्यावरण मित्र पिछले दो माह से नगर पालिका कार्यालय पर धरने पर हैं। संघ संरक्षक रामू भारती ने बताया कि उन्हें सात माह के बजाय एक माह की मजदूरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती उनका धरना जारी रहेगा।

पर्यावरण मित्रों के साथ सहानुभूति लेकिन कूड़े पर गुस्सा
खटीमा। आंदोलित पर्यावरण मित्रों से आम जनता एवं पालिका के सभासदों की सहानुभूति है लेकिन नगर के महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा जमा होने से नागरिकों में गुस्सा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed