फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Entry into Pakistan, elimination of terrorists, country celebrated party

पाक में घुसकर आतंकियों का खात्मा, देश ने मनाया जश्न 

Wed, 27 Feb 2019 12:43 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: yashwant yashwant Updated Wed, 27 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
Entry into Pakistan, elimination of terrorists, country celebrated party
काशीपुर एमपी चौक पर मिष्ठान वितरित करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय वायुसेना की ओर से पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित आतंकी ठिकानों पर हुई बड़ी कार्रवाई से जिले में भी लोगों में खूब जोश और उत्साह है। हर तरफ खुशी में तिरंगा लहराया गया, मिठाई बांटी गईं, गुलाल उड़ाया गया, पटाखे फोड़े गए और भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन


लोगों में इस बात की खुशी देखने को मिली कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले का बदला वायुसेना ने इतनी बेहतरीन तरीके से लिया। वहीं, पीओके में आतंकी ठिकाने पर वायुसेना के हमले की कार्रवाई के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाने के लिए लोग टीवी और मोबाइल पर लगातार जानकारी जुटाते रहे। वहीं वायुसेना की कार्रवाई की सराहना जुबां के साथ ही सोशल मीडिया में भी खूब हो रही है...।
विज्ञापन


रुद्रपुर की सिंह कॉलोनी में भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि अनिल चौहान के आवास के बाहर एकत्र भाजपाइयों ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटी गई। वहां पार्षद सुशील चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, सुरेश कोली, तरुण दत्ता, राकेश सिंह, उदय कुमार, कैलाश पांडे, प्रशांत सिंह, अजय चौहान, गौरव गंगवार, वरुण गहलोत, जयंत सिंह, विमला चौहान, गीता राणा, ऊषा चौहान, प्रवेश चौहान, रिया चौहान, दुर्गाशरण बाजपेई, राजेंद्र अग्रवाल, एके सक्सेना, अजेंद्र कुमार आदि थे। इधर, विधायक राजकुमार ठुकराल के आवास पर एकत्र कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। विधायक ने कहा कि आतंकियों पर वायुसेना का हमला पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि है। वहां पर विधायक प्रतिनिधि राजेश ग्रोवर, अजय ठुकराल, तरुण देशराज, अनिल, दीपक ठुकराल, रवि, मोहित छाबड़ा, राजन मक्कड़, राजकुमार, सचिन आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सुबह टीवी पर भारतीय वायुसेना की ओर से किए गए हमले का पता चलते ही लोग टीवी से चिपके रहे। पल-पल की जानकारी लेने के लिए लोग दिनभर टीवी देखते रहे। इधर, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने डिग्री कॉलेज में एकत्र होकर वायुसेना की कार्रवाई पर खुशी जताई। वहां रचित सिंह, देवेश कुमार, सौरभ राठौर, राहुल गुप्ता, विपिन पांडे, राहुल बिष्ट, अमित नौटियाल, मुकेश कुमार, मीरा, प्रतिभा, दिव्या, पूजा कुमारी, उमा, पायल रस्तोगी आदि थे। 


इधर, गदरपुर में वायुसेना की आतंकियों पर की गई कार्रवाई से उत्साहित अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर में आभार जुलूस निकाला। वहां परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. आरके महाजन, ओमप्रकाश सैनी, डॉ. विनोद शर्मा, विपुल प्रजापति, निशांत गुप्ता, दीनदयाल, देवा कश्यप, गौरव प्रजापति, निपुण गगनेजा, कमल चंद्रा, सचिन गुप्ता, जय सिंह एवं रवि मदन आदि थे। इधर भाजपाइयों ने खुशी में तिरंगा लहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए। वहां राकेश भुड्डी, अनिल मुरारिया, राकेश गुम्बर, मनोज आहूजा, राकेश बजाज, धर्मेंद्र शर्मा, रमन छावड़ा, सोनू पोपली आदि थे। 


उधर, लालपुर में ग्रामीणों और व्यापारियों ने मिठाई बांटी और भारत माता की जय के नारे लगाए। लोग तिरंगा लेकर पूरे बाजार में घूमे। वहां महेंद्र रावत, करमजीत सिंह, सतीश कुमार, अनिल अरोरा, रोहित गुम्बर, अजय पाहवा, मुकेश कश्यप, विक्की, सन्तोष, मदन लाल भाटिया, रघुवीर सिंह, आशीष गुम्बर, रमेश कक्कड़ आदि थे।
वहीं, नानकमत्ता में लोगों ने देर शाम मुख्य चौराहे पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। वहां छगनलाल अग्रवाल, राजन चौहान, धर्म सिह बिष्ट, गौरव वर्मा, प्रमोद गर्ग, सुनील सागर, तरनजीत सिंह, मनीष पाल, संदीप टुरना, राजू राणा आदि थे। ब्यूरो 


जनप्रतिनिधियों ने वायुसेना की कार्रवाई को बताया एतिहासिक 
 

भारतीय वायुसेना के जांबाजों ने मिराज-2000 लड़ाकू विमान के साथ पाकिस्तान में घुसकर जो कार्रवाई की है, वह एतिहासिक है। इस कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकी कैंप पूरी तरह तबाह हो चुके है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवादियों के खात्मे का जो बीड़ा उठाया है, उसकी शुरूआत हो चुकी है। - राजकुमार ठुकराल, विधायक रुद्रपुर। 

पुलवामा हमला का बदला लेने के लिए पीओके में आतंकी ठिकानों पर वायुसेना के हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं निर्णय लेने की क्षमता पर उन्हें बधाई देता हूं। मोदी सरकार ने साबित कर दिया कि राष्ट्रवाद की बात जुबानी नहीं बल्कि पहले देश, फिर पार्टी और उसके बाद हम के नारे को चरितार्थ किया है। - राजेश शुक्ला, विधायक किच्छा। 

सभी देशवासियों को भारतीय सेना पर गर्व है। जिस तरह से भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्तोनाबूत किया है, उससे पूरे देश में खुशी की लहर है। यह पुलवामा में आतंकी हमले में मारे गए जवानों की शहादत का बदला भी है। - मीना शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी।



भारत ने पुलवामा हमले का बड़ा बदला लेते हुए पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर आतंकियों के अड्डे तबाह कर दिए हैं। इस कार्रवाई से हर नागरिक का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। एक आतंकी देश और विचारधारा को सटीक जवाब दिया गया है। भारत सरकार से इसी तरह की कड़ी कार्रवाई एवं प्रतिक्रिया की अपेक्षा आगे भी है। - महेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संस्कार भारती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed