फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Engine Failed, Demu Late

डैमू ट्रेन के इंजन में खराबी से 37 मिनट बाद रवाना हो सकी ट्रेन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Engine Failed, Demu Late
काशीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी डैमू ट्रेन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। डैमू ट्रेन के अपने निर्धारित समय पर छूटते ही अचानक आगे का इंजन बंद हो गया। 37 मिनट के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ट्रेन के पीछे वाले इंजन से ट्रेन लालकुआं के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन

प्रतिदिन 12 बजे डैमू ट्रेन संख्या 75304 काशीपुर जंक्शन से बरेली तक जाती है। इस ट्रेन में 9 बोगी लगाई गई है। ट्रेन में करीब एक हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन काशीपुर के बरेली जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन खड़ी थी। यात्रियों को बैठने के बाद अपने निर्धारित समय 12 बजे ट्रेन के अगले इंजन चालक ने ट्रेन को आगे बढ़ाया। चंद दूरी के बाद अगला इंजन बंद हो गया। 12 बजकर 16 मिनट पर चालक के प्रयास से इंजन चालू किया गया। स्टेशन पर ही 200 मीटर चलने के बाद फिर इंजन बंद हो गया। काफी प्रयासों के बाद भी इंजन चालू नहीं हो सका। पीछे वाले इंजन चालक ने ट्रेन को वापस प्लेटफार्म तीन पर खड़ा कर दिया। काफी देर तक इंजन को चालू करने का प्रयास किया गया। ट्रेन के स्टेशन पर वापस आने पर रेलवे अधिकारियों में खलबली मच गई। तकनीकी अधिकारी और स्टेशन अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) डैमू इज्जतनगर से संपर्क किया। एसएसई के निर्देश पर ट्रेन के पिछले इंजन से ट्रेन 12 बजकर 37 मिनट पर लालकुआं के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन

डैमू ट्रेन के आगे का इंजन चालू नहीं हो सका। एसएसई इज्जतनगर के निर्देश पर 37 मिनट बाद ट्रेन एक ही पावर (इंजन) से लालकुआं के लिए रवाना हो सकी।
-एसएस डुंगरियाल, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed