{"_id":"69c036a140b95e379301e3d1","slug":"energy-corporation-disconnected-the-connections-of-48-consumers-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-138815-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ऊर्जा निगम ने 48 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ऊर्जा निगम ने 48 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे
Mon, 23 Mar 2026 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऊर्जा निगम ने विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर बिजली का बिल जमा न करने वाले 48 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी फरमान जैदी ने बताया कि इन उपभोक्ताओं पर 13.20 लाख रुपये बकाया था। इस दौरान लगाए गए शिविरों में उपभोक्ताओं ने 16.77 लाख रुपये के बकाया बिल जमा किए। 39 उपभोक्ताओं के पूर्व में काटे गए कनेक्शन जोड़े गए। इन उपभोक्ताओं ने बकाया बिल के 7.38 लाख रुपये जमा किए। उन्होंने बताया कि बकाया वसूली का अभियान 31 मार्च तक जारी रहेगा।
विज्ञापन