{"_id":"69307a5758ec8ae1e30c9402","slug":"energy-corporation-camps-from-today-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-135858-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ऊर्जा निगम के शिविर आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ऊर्जा निगम के शिविर आज से
Wed, 03 Dec 2025 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
जसपुर। ऊर्जा निगम की ओर से उपभोक्ताओं की समस्या के समाधान के लिए नगर और ग्रामीण क्षेत्र में चार दिसंबर से शिविर आयोजित होंगे। ऊर्जा निगम के ईई गोविंद सिंह कार्की ने बताया कि विद्युत वितरण खंड के प्रथम एवं द्वितीय उपखंड के नगर एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए चार से 31 दिसंबर तक सुबह नौ बजे से अलग-अलग तिथियों में शिविरों का रोस्टर तैयार किया गया है। इसमें उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण के साथ ही बकाया बिल भी जमा करा सकते हैं। ईई ने उपभोक्ताओं से बिजली चोरी नहीं करने की भी अपील की।
विज्ञापन