{"_id":"645d3c912672e91cfc0d7865","slug":"end-of-modi-magic-says-karan-mahra-kashipur-news-c-8-1-137549-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी मैजिक हुआ खत्म, कर्नाटक चुनाव उदाहरण: करन माहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी मैजिक हुआ खत्म, कर्नाटक चुनाव उदाहरण: करन माहरा
Fri, 12 May 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 12 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि मोदी मैजिक अब खत्म हो चुका है। कर्नाटक में कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बना रही है। नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टी ने सर्वेक्षण के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर टिकटों का वितरण किया जाएगा।
विधायक आदेश चौहान के आवास पर हुई पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार मजारों को तोड़ रही है, जबकि कई मजारों के मामले अदालत में लंबित है। प्रदेश सरकार को इस तरह के कार्य नहीं करने चाहिए। ऐसा करके सरकार खुद को कटघरे में खड़ा कर रही है। वर्ष 2009 में सरकार ने एफिडेविट दिया था कि धर्म के नाम पर जो अतिक्रमण हुए हैं। उन्हें सरकार तोड़ चुकी है। अब उस एफिडेविट से भी पुरानी मजारों को को 2023 में क्यों तोड़ा जा रहा है।
निकाय चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में सर्वेक्षण के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। पार्टी प्रदेश में सर्वे भी करा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नगर निकाय के चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। वहां विधायक आदेश चौहान, गजेंद्र चौहान , आबिद नूरी ,राहुल गहलोत सर्वेश चौहान, हिमांशु नंबरदार, माधव चौधरी मोइनुद्दीन,आदि उपस्थित रहे।