फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Encroachment should be removed.

सार्वजनिक रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Encroachment should be removed.
गदरपुर में सार्वजनिक रास्ते पर लगाया गया गेट। - फोटो : RUDRAPUR
सार्वजनिक रास्ते को गेट लगा कर बंद किए गए जाने पर वार्डवासियों ने अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को वार्ड नंबर छह के गूलरभोज रोड पर डॉ. रुहेला वाली गली के निवासी थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुंज विहार कॉलोनी और डॉ. रुहेला वाली गली को जोड़ने वाले सार्वजनिक रास्ते को कुछ लोगों ने गेट लगाकर बंद कर दिया है।

उनका कहना था कि नगर पालिका ने रास्ते में टाइल भी बिछवाई है जिसका वार्डवासियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। मंदिर और दवा लेने आने-जाने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उक्त लोग रास्ते को अपने निजी उपयोग में ले रहे हैं। वार्ड वासियों ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में अधिकारियों के व्यस्त रहने पर उन्होंने अवैध तरीके से अतिक्रमण कर गेट लगाकर रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान रेखा रानी, दीपिका, कृष्णा, गुरबख्श लाल आदि वार्डवासी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed