{"_id":"5b5622944f1c1b3b5a8b6a59","slug":"encroachment-removed-from-gud-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़ मंडी के पक्के अतिक्रमण को ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़ मंडी के पक्के अतिक्रमण को ढहाया
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर की गुड़ मंडी में अतिक्रमण तोड़ती जेसीबी मशीन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की जेसीबी मशीन सोमवार को गुड़ मंडी के पक्के अतिक्रमण पर चली। करीब तीन घंटे अतिक्रमण के खिलाफ चले अभियान के दौरान नगर निगम, प्रशासन और पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी किया। अभियान के दौरान 30 चिन्हित अतिक्रमण पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे गुड़ मंडी से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान की शुरुआत की। टीम ने सबसे पहले जेसीबी मशीन से अतिक्रमण की जद में आ रहे फोटो स्टूडियो की दोमंजिले भवन का शटर उखाड़ा। स्टूडियो के बगल में पक्के अतिक्रमण को ढहाने के बाद नगर निगम की टीम ने दुकानों के आगे फुटपाथ पर किए अतिक्रमण को हथौड़ों और सब्बल से तोड़ना शुरू किया। जेसीबी मशीनों ने दो मंजिलें और तीन मंजिलें मकानों के बरामदे में लगाये ग्रिल उखाड़े।
विज्ञापन
इस दौरान कई व्यापारियों ने निगम के ईई दिनेश शर्मा से अतिक्रमण पर कार्रवाई को लेकर मोहलत मांगी। कुछ दुकानदारों ने टीम को उनके द्वारा स्वयं तोड़े जा रहे अतिक्रमण दिखाया। इस पर ईई ने उन्हें मोहलत देने के साथ ही अतिक्रमण तोड़ने में तेजी लाने को कहा और लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेेतावनी दी। टीम ने दोपहर दो बजे तक करीब 30 चिह्नित अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इसके बाद नगर निगम, प्रशासन और पुलिस ने बाजार क्षेत्र में फ्लेग मार्च कर लोगों को जल्द अतिक्रमण तोड़ने को कहा। इस दौरान कर निरीक्षक बीसी रेखाड़ी, बरकत अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
इंदिरा कॉलोनी में फुटपाथ पर रैंप बनाने पर 25 को मिलेंगे नोटिस
इंदिरा कालोनी में फुटपाथ पर रैंप बनाने और सबमर्सिबल पंप लगाने से सड़क संकरी हो गई है। नगर निगम ने कॉलोनी में ऐसे करीब 25 अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर लिया गया है, जल्द ही उन्हें नोटिस दिए जाएंगे। इसके बाद भी अतिक्रमण न तोड़ने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फुटपाथ पर चाय और पकौड़ी बेचने वाले भागे
नगर निगम की टीम के गुड़ मंडी में प्रवेश करते ही फुटपाथ पर ठेला लगाकर चाय और पकौड़ी बेचने वाले भाग खड़े हुए। कुछ लोगों ने नगर निगम की टीम से शिकायत करते हुए कहा कि गुड़ मंडी में अवैध रूप से ठेले लगाये जाने से ही जाम की समस्या विकराल रूप अख्तियार कर रही है।
चिन्हित अतिक्रमण पर बुुधवार को गरजेगी जेसीबी
खटीमा। नगर क्षेत्र में प्रशासन की ओर से बीते डेढ़ माह से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। हाईकोर्ट के आदेेश पर पालिका को अतिक्रमण हटाना है। वर्तमान में टनकपुर रोड पर शहर के बीच कुछ हिस्सों को छोड़कर खासा नाली निर्माण कार्य पूरा हो गया है। मुख्य चौराहा व अन्य कुछ हिस्सों में चल रहा है। सोमवार को एसडीएम विजय नाथ शुक्ल ने स्पष्ट किया कि बुधवार से चिन्हित अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू होगी।