फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   employment Office Lacks Employees Itself

Udham Singh Nagar News: रोजगार देने वाले सेवायोजन विभाग में ही कर्मचारियों का टोटा

Mon, 11 Sep 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 11 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
employment Office Lacks Employees Itself
जिला सेवायोजन अधिकारी और दो कर्मचारियों के भरोसे जिला कार्यालय
विज्ञापन

कनिष्ठ सहायक के दो और वरिष्ठ सहायक का एक पद रिक्त, लंबी छुट्टी पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी
रुद्रपुर। बेरोजगारों को रोजगार देने वाले सेवायोजन विभाग में खुद कर्मचारियों का टोटा है। जिला सेवायोजन अधिकारी और दो कर्मचारियों के माध्यम से ही विभाग के कामकाज हो रहे हैं। विभाग में दो कनिष्ठ सहायक, एक वरिष्ठ सहायक का पद रिक्त चल रहा है। जबकि गंभीर बीमारी होने के चलते एक मुख्य प्रशासनिक अधिकारी लंबे समय से छुट्टी पर है। सेवायोजन विभाग में केंद्र सरकार की ओर से अनुबंध के आधार में आने वाले यंग प्रोफेशनल की भी नियुक्ति नहीं की गई है। इसके चलते जिले में कौशल विकास व किन क्षेत्रों में युवाओं को अधिक रुचि है इसका भी सर्वे नहीं हो पा रहा है। सेवायोजन विभाग में मॉडल करियर सेंटर भी बनाया गया है, इसके माध्यम से स्कूलों व कॉलेज में जाकर कर्मचारी छात्र-छात्राओं की कॅरिअर काउंसलिंग करते हैं।
कर्मचारियों के कई पद रिक्त होने के चलते सेवायोजन विभाग में अन्य कर्मचारियों को रिक्त पड़े पदों के कार्य करने पड़ते हैं। इसके चलते बेरोजगारी का पंजीकरण कराने आने वाले युवाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विभाग में जिला सेवायोजन अधिकारी, अन्वेषक कम संगणक व मुख्य सहायक ही तैनात है।
विज्ञापन

कोट
जल्द ही रोजगार प्रयाग पोर्टल खुलने वाला है। इसके माध्यम से सेवायोजन विभाग व अन्य सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने का कार्य किया जाएगा। इससे युवाओं को रोजगार मिलने के साथ ही विभागों में रिक्त पड़े पद भी भरे जा सकेंगे।-आरके पंत,जिला सेवायोजन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed