{"_id":"644c07b1d8b1cf715c06b466","slug":"employment-in-foreign-rudrapur-news-c-8-1-125027-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विदेश में युवाओं को नौकरी दिलाएगी राज्य सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विदेश में युवाओं को नौकरी दिलाएगी राज्य सरकार
Fri, 28 Apr 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 28 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर बढ़ रहे फर्जीवाड़े के मामलों को देखते हुए सरकार नई पहल करने जा रही है। सरकार की ओर से विदेशी प्रकोष्ठ पोर्टल बनाया जाएगा। इसके माध्यम से सरकार युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का कार्य करेगी।
पोर्टल में जापान, जर्मनी आदि देशों में निकलने वाली भर्तियों को डाला जाएगा। आवेदन करने वाले युवाओं का पंजीकरण सेवायोजन विभाग की ओर से किया जाएगा। युवाओं को नौकरी की जरूरत के मुताबिक पेशेवर भी बनाया जाएगा।
सेवायोजन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जापान व जर्मनी जैसे देशों में स्वास्थ्य विभाग के जीएनएम के पद में कई नौकरियां निकलती हैं। इससे पहले भी जिले के 15 लोगों को विभाग की ओर से इन देशों में नौकरी करने के लिए भेजा गया है। विदेशी प्रकोष्ठ बनने के बाद अन्य देशों की सभी नौकरियां पोर्टल में निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
विदेश में नौकरी के नाम पर तराई में कई लोगों के साथ हो चुकी है ठगी
केस-1
जनवरी में नानकमत्ता में विदेश भेजकर नौकरी लगवाने के नाम पर 3.80 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया था। ग्राम इस्लामनगर निवासी चांद सिंह ने एक आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। चांद सिंह ने आरोप लगाया था कि उसके बेटे की नौकरी भी नहीं लगी और रुपये भी हड़प लिए गए थे।
केस-2
वर्ष 2021 में खटीमा में एक महिला चिकित्सक को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया था। डॉक्टर ने आरोप लगाया था कि विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर एक ठग ने उनसे अलग-अलग किस्तों में 11 लाख रुपये हड़प लिए थे। महिला चिकित्सक ने आरोपी को एक एप के माध्यम से रुपये ट्रांसफर किए थे।
केस-3
रुद्रपुर में हाल ही में विदेश में नौकरी दिलाने व वीजा का झांसा देकर एक फर्म संचालक लोगों से 72 लाख रुपये की ठगी कर फरार हो गया। ठगी के शिकार युवकों ने पुलिस को तहरीर देकर नैनीताल रोड स्थित एक फर्म संचालक के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि आस्ट्रेलिया के लिए 16 लोगों से चार-चार लाख व न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लोगों से दो-दो लाख रुपये लिए गए थे।
केस-4
वर्ष 2022 में रुद्रपुर के तीनपानी डैम फुलसुंगा निवासी श्रीपाल सिंह ने कोर्ट में वाद दायर कर शिकायत की थी कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर यूपी के एक शख्स ने उससे 21 लाख 29 हजार 700 रुपये ठग लिए थे। ऐसे में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी को पकड़ लिया था।
-
कोट-
राज्य सरकार की ओर से जल्द ही विदेशी प्रकोष्ठ बनाया जा रहा है, इसकी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घोषणा की है। शासन की ओर से गाइडलाइन मिलने के बाद युवाओं को विदेश में नौकरी करने के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें उन्हें व्यक्तित्व विकास आदि कोर्स कराए जाएंगे। -आरके पंत, जिला सेवायोजन अधिकारी।