फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   elephant Found dead in the forest

जंगल में मृत मिला हाथी

Wed, 09 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ जसपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ जसपुर। Updated Wed, 09 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन

गश्त के दौरान वन क्षेत्र मे लगभग डेढ़ सप्ताह पुराना नर हाथी का सड़ा गला शव मिलने से वन विभाग मे हड़कंप मच गया। वन कर्मियों ने इसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने हाथी को पोस्टमार्टम कराकर शव को दफना दिया।

विज्ञापन

अमानगढ़ टाइगर रिजर्व एरिया के जसपुर कक्ष संख्या 20 मे मंगलवार की तड़के गश्त के दौरान एक नर हाथी का सड़ा गला शव मिला। वन क्षेत्र में मृत हाथी की खबर मिलने से वन विभाग मे हड़कंप मच गया। रेंजर सुरेंद्र सिंह ने इसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे कार्य वाहक डीएफओ सलिल कुमार शुक्ला ने मौके पर हाथी का पोस्टमार्टम कराया। रेंजर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृत हाथी के सभी अंग सुरक्षित है।
विज्ञापन

डॉ. धीरज शर्मा, डॉ. कौशल किशोर और  डॉ. के.के. त्यागी ने घटना स्थल पर हाथी का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों के पैनल ने बताया कि हाथी की मौत हुए लगभग दस दिन बीत चुके हैं। मृत हाथी की उम्र लगभग 22 साल है। पीएम में मौत के कारण स्पष्ट नही हुआ है। मौत के सही कारण जानने के लिये मृत हाथी का बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed