{"_id":"5b5cb8184f1c1b4d748b77ff","slug":"elephant-dies-due-to-electric-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंतनगर में करंट से हाथी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंतनगर में करंट से हाथी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो पंतनगर।
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
elephant died
विज्ञापन
पंतनगर विश्वविद्यालय के फिशरीज कॉलेज के शैक्षणिक तालाब के पास 11 केवी की लाइन की तारों की चपेट में आने से करीब 12 वर्षीय हाथी की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है।
जंगल की तरफ से अक्सर हाथी पानी पीने और खाने की तलाश में पंतनगर फार्म और मछली तालाबों की तरफ आते रहते हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को एक हाथी फिशरीज कॉलेज के तालाब के पास आया था। तालाब के किनारे ऊपर से 11 केवी की विद्युत लाइन गुजर रही है। इसके तार काफी नीचे तक झूल रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि हाथी तारों की चपेट में आ गया होगा और करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इधर, सुबह पंतनगर विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों की सूचना पर डीएफओ कल्याणी, डिप्टी रेंजर उमेश जोशी, वन दरोगा गजेंद्र पाल सिंह आदि मौके पर पहुंचे। घटना का पता चलने पर मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। वन विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से हाथी को तालाब से निकाला और पोस्टमार्टम के बाद उसे जंगल में दफना दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन