फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Elephant died in Jaspur udham singh nagar

Udham Singh Nagar: जसपुर में हुई हाथी की मौत, डॉक्टरों की टीम कर रही थी उपचार; जंगल में दफनाया जाएगा

Wed, 02 Apr 2025 11:42 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 02 Apr 2025 11:42 AM IST
सार

कृपाचार्यपुर गांव के एक खेत में सोमवार को नर हाथी बीमार अवस्था में पड़ा था। सूचना पर विभागीय चिकित्सकों की टीम घटनास्थल पर पहुंची। हाथी का उपचार किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन
Elephant died in Jaspur udham singh nagar
हाथी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जसपुर में कृपाचार्यपुर गांव के एक खेत में सोमवार को नर हाथी बीमार अवस्था में पड़ा था। पतरामपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी धर्मानंद सोनाल ने बताया कि सूचना पर विभागीय चिकित्सकों की पांच सदस्य टीम घटनास्थल पर पहुंची। गर्मी से बचाव के लिए टैंट लगाकर हाथी का उपचार किया गया। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन


मृत हाथी की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष आंकी गई है। उसके अंग और दांत सुरक्षित हैं। बताया कि चिकित्सकों की टीम बुधवार को मृत हाथी का पोस्टमार्टम करेगी। उसके बाद उसे जंगल में दफनाया जाएगा। विभागीय टीम से पहले विधायक आदेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग के आला अफसरों को घटना की सूचना दी। वहां डाॅ. राहुल सती, डाॅ. सुधांशु मिश्रा, डॉ. योगेश शर्मा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed