फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Elephant blocks highway, causes long traffic jam

Udham Singh Nagar News: हाथी ने रोका हाईवे, लगा लंबा जाम

Fri, 09 Jan 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 09 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Elephant blocks highway, causes long traffic jam
बाजपुर। हल्द्वानी स्टेट हाईवे झारखंडी मोड़ पर बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे अचानक एक हाथी आ गया। इससे वाहन चालकों की लंबी लाइन लग गई। गजराज को सामने देख लोग वीडियो बनाने लगे। इससे काफी देर तक वाहन सवार लोगों को हाथी के जाने का इंतजार करना पड़ा। करीब 20 मिनट बाद जब गजराज जंगल में चला गया तब लोग अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाजपुर-हल्द्वानी मार्ग पर पर कोहरे के बीच अचानक एक हाथी जंगल से आ धमका। इससे आवाजाही कर रहे वाहन चालकों को रुकना पड़ा। सड़क हाथी की चहलकदमी देख लोग वीडियो बनाने लगे। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गनीमत ये रही कि हाथी ने किसी पर हमला नहीं किया। बाद में गजराज जंगल में चला गया जिससे यातायात सुचारु हो पाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed