फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Elephant Attack on Fields

Udham Singh Nagar News: मशाल लेकर रात भर फसल की रखवाली कर रहे लीज होल्डर

Mon, 11 Sep 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 11 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Elephant Attack on Fields
चार दिनों से हाथियों के झुंड ने मचा रखा है आतंक
विज्ञापन

पंतनगर। टांडा जंगल से सटे पंतनगर क्षेत्र के लीज होल्डर हाथियों का आतंक से परेशान हैं। चार दिन से अंधेरा होते ही 20 से 22 हाथियों का झुंड टांडा जंगल से निकलकर टी-ब्लाॅक में स्थित खेतों में घुसकर फसलों का नुकसान पहुंचाता है। जिसके चलते लीज होल्डर और उनके श्रमिक मशाल लेकर रतजगा कर फसलों की सुरक्षा कर रहे हैं।
रविवार की रात हाथियों का झुंड टांडा जगल से सड़क पार कर टी-ब्लाॅक में लीज होल्डर राजेंद्र सिंह के खेत में घुस आया। हाथियों की चिंघाड़ सुनकर बलजिंदर सिंह ने सुरक्षा विभाग को सूचना दी। श्रमिकों के साथ मशाल जलाकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। उसके बाद सभी लोग रात डेढ़ बजे तक नगला-रुद्रपुर राजमार्ग पर मशाल लेकर डटे रहे। ट्रैक्टर व कार की रोशनी हाथियों की ओर करके खूब शोर शराबा किया गया।
विज्ञापन

इन लोगों के लौटने के 45 मिनट बाद हाथियों का झुंड कपिल मंडल के खेत में घुस गया। इसके बाद लोगों ने सोमवार की सुबह 4:35 बजे हाथियों को जंगल में खदेड़ा। राजेंद्र, कपिल और दूसरे लीज होल्डरों ने बताया कि हाथी लगातार खेतों में घुसकर धान, सेब के पौधे व सोयाबीन की फसल बर्बाद कर रहे हैं। आरोप है कि विवि के सुरक्षा विभाग सहित वन विभाग को भी सूचना दी गई है लेकिन हाथियों को खेतों की ओर आने से रोकने के लिए कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed