{"_id":"5f0c02ed8ebc3e63e442eea4","slug":"electricity-supply-in-26-villages-stalled-for-11-hours-due-to-moisture-in-feeder-machines48","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीडर मशीनों में नमी आने से 26 गांवों में 11 घंटे से गुल है बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीडर मशीनों में नमी आने से 26 गांवों में 11 घंटे से गुल है बिजली
विज्ञापन
खटीमा के हल्दी घेरा पावर स्टेशन में कार्य में जुटे कर्मी
- फोटो : AMAR UJALA
खटीमा। हल्दी घेरा पावर स्टेशन में फीडर मशीनों में बारिश के चलते नमी आने से सीमांत क्षेत्र के गांव में 11 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जिसके चलते भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी घेरा पावर स्टेशन से जुड़े पोलीगंज, चंदेली, उलानी, चांदा सहित 26 गांवों में बिजली सप्लाई 11 घंटे से ठप होने से भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जेई पवन उप्रेती ने बताया कि अधिक बारिश होने से की वजह से सप्लाई मशीनों में नमी आने से तकनीकी खराबी आ जाती है। जिससे मशीन लोड नहीं ले पाती है।
उन्होंने कहा कि विद्युत कर्मचारी नमी हटाने में जुटे हुए हैं। उप्रेती ने कहा कि देर शाम तक विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। मशीन से नमी हटाने में गुरपाल सिंह, मनोज राणा, सुभाष राणा, सुरेश कुमार, गुलाब सिंह, ननकू, भीकू सिंह आदि जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन