फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Electricity death due to electric current

बिजली का करंट लगने से मजदूर की मौत

Tue, 18 Apr 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Tue, 18 Apr 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Electricity death due to electric current
मृतक  के परिजनों से पूछताछ करते कोतवाल।   - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
तीनपानी रोड स्थित एक निर्माणाधीन अस्पताल में काम करने के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वह दीवार पर पानी का छिड़काव कर रहा था। मृतक का भाई अपने अन्य साथियों संग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।    
             
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रुप से गांव फालदीपुर जिला मालदान पश्चिमी बंगाल का रहने वाला 19 वर्षीय तौफीक क सेन पुत्र रोडूू सेन एक माह पूर्व अपने बड़े भाई उमर सेन के साथ रोजगार की तलाश में रुद्रपुर पहुंचा। दोनों भाई तीनपानी रोड स्थित एक निर्माणाधीन अस्पताल में मजदूरी का काम करने लगे। उमर ने बताया कि सोमवार को उसका भाई अस्पताल की दीवार पर पानी का छिड़काव कर रहा था। शाम करीब पांच बजे
विज्ञापन


अस्पताल में ही काम कर रही कुछ महिला मजदूरों ने तौफिक को जमीन पर पड़े देखा, अाैर इसकी सूचना उसे दी। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसका भाई पानी चलाने वाली मोटर के ऊपर गिरा हुआ था। आनन फानन में वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा जहां जांच के बाद डाक्टरों ने तौफिक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे कोतवाल एनएन पंत का कहना है कि फिलहाल मौत का कारण करंट लगना प्रतीत हो रहा है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।                   
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed