फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   election

209 नेता और नहीं लड़ पाएंगे छह साल तक चुनाव

Fri, 30 Jan 2015 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Fri, 30 Jan 2015 05:48 PM IST
विज्ञापन
समय पर निकाय चुनाव में खर्च का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराने वाले प्रत्याशियों की आखिरी सूची भी जारी हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 209 प्रत्याशियों की छह साल की अवधि में चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है। ये सभी निकाय चुनाव 2013 में भाग्य आजमा चुके हैं।
विज्ञापन


 इस तरह ये लोग आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में दावेदारी करने योग्य भी नहीं रहेंगे। इससे पहले भी आयोग 110 लोगों के चुनाव लड़ने पर रोक लगा चुका है।
विज्ञापन

 

अप्रैल 2013 में निकाय चुनाव कराए गए थे। जिले के 14 निकायों में अध्यक्ष/मेयर और सभासद/पार्षद के लिए 914 लोगों ने भाग्य आजमाया था। नियमानुसार मतगणना होने के ठीक महीने के भीतर चुनाव में खर्च किए गए ब्योरे का विवरण चुनाव कार्यालय को उपलब्ध कराना होता है। ताकि इसे निर्वाचन आयोग को भेजा जा सके। लेकिन अधिकांश दावेदारों ने समय पर ब्योरा चुनाव कार्यालय को मुहैया नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि स्थानीय स्तर पर दावेदारों को कई बार नोटिस भी जारी किए थे। इसी मामले में बीती 22 दिसंबर को निर्वाचन आयोग में सुनवाई हुई थी। लेकिन सुनवाई में भी कई लोग नहीं पहुंचे। चुनाव कार्यालय के अनुसार जिले के 14 निकायों में से 12 निकायों के दावेदारों की सूची राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी गई थी। पहली सूची के अनुसार 110 लोगों के अगले छह साल तक चुनाव लड़ने में आयोग ने रोक लगा दी थी। अब जारी दूसरी सूची के अनुसार जसपुर के 30, काशीपुर के 80, शक्तिगढ़ के पांच, दिनेशपुर के 11 निकाय चुनाव प्रत्याशियों पर छह साल के लिए आयोग ने रोक लगा दी है। इसी तरह किच्छा के 48 और सितारगंज के 34 राजनैतिक लोग भी छह साल की अवधि में चुनाव लड़ने से वंचित रहेंगे। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयुक्त सुवर्द्धन ने आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त के मुताबिक डिफाल्टर सदस्यों के अगले छह वर्षों तक चुनाव लड़ने में रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed