फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Elected vs Nomination Rar increased, resignation of five office bearers

‘निर्वाचित बनाम मनोनयन’ की रार बढ़ी, पांच पदाधिकारियों के इस्तीफे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Elected vs Nomination Rar increased, resignation of five office bearers
अभिमन्यु डंगवाल। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। यूथ कांग्रेस में ‘निर्वाचित बनाम मनोनयन’ के लिए चल रहा असंतोष पदाधिकारियों के इस्तीफों के रूप में फूट रहा है। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद अन्य पदाधिकारियों के इस्तीफों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। मंगलवार को जिला महासचिव सहित छह पदाधिकारियों ने इस्तीफे राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिए हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर पर मनमानी और बढ़ती गुटबाजी से परेशान होकर इस्तीफा देने की बात कही है।
विज्ञापन

दरअसल, 20 जून को यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसकी वजह प्रदेश अध्यक्ष की ओर से की जा रही मनमानी नियुक्तियों और उनको अधिकार विहीन करना था। जिलाध्यक्ष के इस्तीफे के बाद संगठन में चल रहा अंसतोष खुलकर सामने आ गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला महासचिव रिजवान सलमानी, जिला सचिव प्रन्नजीत साहा, विधानसभा उपाध्यक्ष सितारगंज शिववर्धन गंगवार, विधानसभा महासचिव किच्छा नितेश कुशवाहा, विधानसभा उपाध्यक्ष रुद्रपुर बंटी मंडल और रुद्रपुर ब्लॉक अध्यक्ष कौशल विश्वास ने भी इस्तीफा दे दिया। कौशल और शिववर्धन क्षेत्र पंचायत सदस्य भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल का कहना है कि वह जिले में सबसे कम उम्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। संगठन में गुटबाजी चरम पर है और जिलाध्यक्ष के भी हाथ बांधे गए हैं। ऐसी स्थिति में वह काम नहीं कर सकते हैं। शिववर्धन ने कहा है कि गुटबाजी की वजह से वह बूथ स्तर तक काम नहीं कर पा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष कोई बात नहीं सुनते हैं।
प्रसन्नजीत ने भी गुटबाजी की वजह से इस्तीफा देने की बात कही है। रिजवान सलमानी का कहना है कि वह संगठन चुनाव में किच्छा विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। लेकिन उनकी मर्जी के बिना जिला महासचिव बना दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष को बूथ कमेटी बनाने तक का अधिकार छीन लिया है। ऐसी स्थिति में संगठन कमजोर हो रहा है।
डैमेज कंट्रोल के लिए आ सकते हैं पर्यवेक्षक
रुद्रपुर। युकां जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला के समर्थन में जिले और विधानसभा पदाधिकारियों के इस्तीफे हो रहे हैं। नाराज पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर पर सीधा हमला किया है। इधर, जिले में पदाधिकारियों के इस्तीफों को केंद्रीय हाईकमान ने गंभीरता से लिया है। माना जा रहा कि डैमेज कंट्रोल के लिए जल्द ही जिले में पर्यवेक्षक भेजे जा सकते हैं। वहीं पदाधिकारियों के इस्तीफों ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए चिंताएं बढ़ा दी हैं। (संवाद)

प्रदेश अध्यक्ष की ओर से से जिले में जो नियुक्तियां की जा रही हैं, उनके बारे में उनसे कुछ नहीं पूछा गया है। प्रदेश अध्यक्ष संगठन को वन मैन शो की तरह चला रहे हैं। जिले में पदाधिकारियों की ओर से दिए जा रहे इस्तीफों की जानकारी है। कुमाऊं प्रभारी प्रदीप सूर्या को जिले में संगठन में चल रहे असंतोष की जानकारी दी जा चुकी है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने संगठन में पदाधिकारी इस्तीफे दे रहे हैं। - अभिमन्यु डंगवाल, प्रदेश महासचिव/उधमसिंहनगर जिला प्रभारी, यूथ कांग्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed