फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Elderly suicide

ट्रेन के आगे कूदकर अधेड़ ने आत्महत्या की

Sun, 05 Mar 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर। Updated Sun, 05 Mar 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
 Elderly suicide
demo pic - फोटो : अमर उजाला

काशीपुर। रामनगर से दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति ट्रेन के आगे कूदकर एक अधेड़ ने आत्महत्या कर ली। काफी कोशिश के बाद भी पुलिस मृतक की पहचान नहीं कर सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बाजपुर रोड में प्रिया मॉल के पास रेलवे क्रॉसिंग के किनारे 55 वर्षीय एक व्यक्ति टहल रहा था।

विज्ञापन


जैसे ही रामनगर से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आई तो अधेड़ ट्रेन के आगे कूद गया। इंजन से सिर टकराने की वजह से अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक की तलाशी ली तो जेब से केवल 20 रुपए का नोट मिला। इसके अलावा पहचान का कोई दस्तावेज बरामद नहीं हो सका। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक के बारे में मालूमात की, लेकिन किसी ने भी उसे पहचानने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed