फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Elderly man's body found in drain; accident occurred while fishing

काशीपुर: नाले में मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसा

Tue, 22 Sep 2026 10:55 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 22 Sep 2026 10:55 AM IST
सार

काशीपुर के आईटीआई क्षेत्र में नरोला नाले के किनारे 55 वर्षीय यामीन का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यामीन 20 सितंबर की शाम घास काटने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Elderly man's body found in drain; accident occurred while fishing
मौत (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

काशीपुर कोतवाली आईटीआई क्षेत्र के चौकी पैगा अंतर्गत एनएच-7 पर नरोला नाले के किनारे एमएस फूड कोड के पास एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार 21 सितंबर 2026 को डायल 112 पर सूचना मिली कि लापता व्यक्ति का शव नदी में मिला है। सूचना पर उपनिरीक्षक सुशील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान यामीन पुत्र खिलाफत हुसैन (55) निवासी चौबेजी का मजरा, चौकी पैगा के रूप में हुई। परिजनों बेटा मोमिन व मोनिश ने बताया कि यामीन 20 सितंबर को शाम चार बजे घास काटने के लिए घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे थे। मृतक के पास से मछली पकड़ने के 2-3 कांटे नाले में लगे मिले, जबकि पास में ही उसकी साइकिल और साइकिल पर मछली रखने वाला प्लास्टिक का थैला भी बरामद हुआ।

विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि मृतक मछली पकड़ने के दौरान हादसे का शिकार हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सालय काशीपुर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed