फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ek Bharat Shrestha Bharat Program Kicks off Today

एक भारत श्रेष्ठ भारत का शुभारंभ आज से

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ek Bharat Shrestha Bharat Program Kicks off Today
काशीपुर की एकेडमी में पत्रकार वार्ता करते क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से शनिवार से शिवालिक होली माउंट एकेडमी में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम शुरू होंगे। इसकी तैयारी पूरी हो गई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो नैनीताल के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी राजेश सिन्हा ने शुक्रवार को शिवालिकनगर नीझड़ा स्थित एकेडमी में प्रेसवार्ता में बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत एकेडमी में 15 फरवरी को सुबह नौ बजे से कार्यक्रम होंगे। इसकी मुख्य अतिथि उपशिक्षाधिकारी गीतिका जोशी रहेंगी। 16 फरवरी को एक बजे से जीआईसी गदरपुर में कार्यक्रम होंगे। अभियान का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों में सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना, विभिन्न राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, खानपान, हस्तकलाओं, रीति-रिवाजों को प्रदर्शित करना है, ताकि राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिल सके। प्रदेश में यह अभियान 15 फरवरी से दो मार्च तक चलेगा। इस दौरान काशीपुर, गदरपुर, भीमताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए राज्यों को जोड़ीदार बनाया गया है। जम्मू-कश्मीर को तमिलनाडु, पंजाब को आंध्रप्रदेश, हिमाचल को केरल, दिल्ली को सिक्किम, राजस्थान को असोम के साथ जोड़ा गया है। वहां एकेडमी के एमडी बीबी भट्ट, प्रधानाचार्य केएस डसीला, श्रद्धा गुरुरानी तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed