फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Eight patients in the district hospital dengue test positive

जिला अस्पताल में आठ मरीजों का टेस्ट पाजीटिव

Fri, 25 Sep 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Fri, 25 Sep 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन

 जिला अस्पताल में वायरल बुखार के मरीजों का तांता लगा हुआ था। डेंगू लक्षण वाले आठ मरीज अस्पताल में आए, जिनमें एक मरीज की हालत खराब होने पर उसे डेंगू वार्ड में भर्ती कर लिया गया। अस्पताल की लैब में हुई जांच में आठ मरीजों के कार्ड टेस्ट पॉजीटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन

शहर में डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है। प्राइवेट अस्पतालों में कार्ड टेस्ट पॉजीटिव वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में भी बड़ी तादाद में वायरल बुखार पीड़ित इलाज कराने पहुंचे थे। फिजीशियन डॉ. एमके तिवारी के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइनें लगी रही। दोपहर दो बजे तक 150 मरीजों को  देखने के बाद भी करीब 50 मरीज लाइन में खड़े रहे। डाक्टर वार्डों में भर्ती मरीजों को देखने पहुंचे तो पीछे-पीछे मरीज भी वार्ड में पहुंच गए। डेंगू वार्ड में दीपाली (26) निवासी ट्रांजिट कैंप को भर्ती किया गया। अब कुल मिलाकर वार्ड में 6 मरीज भर्ती हो चुके हैं। डॉ. तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके पास आए करीब 150 मरीजों में से 50 मरीज वायरल बुखार वाले थे। सात मरीजों ने झोलाछाप डाक्टर की सलाह पर कार्ड टेस्ट कराया था, जो पॉजीटिव निकला था। उनकी स्थिति नार्मल थी, इसलिए उन्हें भर्ती नहीं किया गया। अस्पताल में भर्ती जिन आठ मरीजों का कार्ड टेस्ट कराया गया था, वो पॉजीटिव निकला है। दो मरीज तो जनरल वार्ड में भर्ती हैं, उन्हें शुक्रवार को डेंगू वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed