{"_id":"57d84cd94f1c1b912cd48738","slug":"eight-injured-in-collision-with-car-including-six-women","type":"story","status":"publish","title_hn":" कार ने की टक्कर से छह महिलाओं सहित आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने की टक्कर से छह महिलाओं सहित आठ घायल
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर के गांव महेशपुरा में हंगामा करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेकाबू कार ने जंगल से घास लेकर आ रही छह महिलाओं और बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में सभी आठ लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी कार चालक की धुनाई लगा दी। जिस पर हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सहित कार को अपने कब्जे में ले लिया।
मंगलवार को यूपी के मुरादाबाद निवासी विनोद कुमार अपने परिवार को लेकर कार से मां पूर्णागिरी के दर्शन को जा रहा था। हाइवे स्थित गांव महेशपुरा में बेकाबू कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। साथ ही घास लेकर जा रही छह महिलाओं को रौंद दिया।
हादसें में बाइक सवार रहमत अली निवासी महेशपुरा पीछे बैठा उसका साथी फु रकान और घास लेकर आ रहीं ममता उसकी पुत्री मनीषा, उषा, लीलावती, बबीता, नन्ही गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना के बाद विनोद कुमार ने कार लेकर फरार होने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे पकड़कर उसकी जमकर धुनाई लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया और विनोद को थाने ले आयी।