{"_id":"5cf1737ebdec2207506097de","slug":"eight-devotees-injured-in-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से कार सवार आठ श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से कार सवार आठ श्रद्धालु घायल
Sat, 01 Jun 2019 12:03 AM IST
अरुण कुमार
मर उजाला ब्यूरो
मर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
र ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त वैन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज रोड पर प्रतापपुर के पास हाईवे पर ट्रक की टक्कर से वैन सवार आठ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सरकारी अस्पताल से हायर सेंटर भोजीपुरा रेफर किया गया। नानकमत्ता पुलिस ने ट्रक और कार को कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार को बरेली के हंसा थाना भोजीपुरा से राजकुमार, रमेश कुमार और महेश पाल के परिवार के करीब दस सदस्य कार संख्या यूपी 25सीएम3701 से मां पूूर्णागिरि के दर्शन को जा रहे थे।
विज्ञापन
शाम करीब पांच बजे प्रतापपुर के पास हाईवे पर कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। नानकमत्ता एसओ नरेशपाल सिंह आदि ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉ. पीके ठाकुर, डॉ. अकलीम अहमद, डॉ. केसी पंत आदि ने टीम के साथ घायलों का प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन
इनमें घायल ग्राम हंसा निवासी 20 वर्षीय भरत पुत्र रमेश को तत्काल भोजीपुरा रेफर किया। इसके बाद घायल ग्राम हंसा निवासी 22 वर्षीय राजकुमार पुत्र मुरारी लाल, उसकी पत्नी विमलेश, ढाई वर्षीय पुत्र भुवनेश, 12 वर्षीय स्वाति पुत्री रमेश, 20 वर्षीय मंजू पत्नी महेश पाल, 6 वर्षीय मयंक पुत्र महेशपाल, वैन चालक पंडरी बरेली निवासी 27 वर्षीय जसपाल पुत्र मोहन लाल को हायर सेंटर रेफर किया गया। चालक जसपाल ने बताया कि वैन में बड़े और बच्चों समेत दस लोग सवार थे। एसओ नरेश पाल ने बताया कि ट्रक चालक को मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया है। घायलों में भरत और मंजू की हालत अधिक गंभीर होने की बात कही गई।
विज्ञापन