फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Efforts will be made to integrate ancient temples into the Manaskhand Mandir Mala Mission: Vivekdeep

प्राचीन मंदिरों को मानसखंड मंदिर माला मिशन से जोड़ने के प्रयास होंगे : विवेकदीप

Sun, 18 Oct 2026 02:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 18 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Efforts will be made to integrate ancient temples into the Manaskhand Mandir Mala Mission: Vivekdeep
किच्छा। पुरानी मंडी में श्री रामलीला का शुभारंभ भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विवेकदीप सिंह से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शुक्रवार रात हुई रामलीला के दौरान उन्होंने कहा कि विभिन्न प्राचीन मंदिरों एवं ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब को सीएम पुष्कर सिंह धामी के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत कर मानसखंड मंदिर माला मिशन से जोड़ने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किच्छा केवल एक नगर नहीं, बल्कि ऐतिहासिक, पौराणिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं व्यापारिक विरासत से समृद्ध नगरी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लंबे समय से बाहर से आए जनप्रतिनिधियों ने इस ऐतिहासिक नगरी की लगातार उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आज हम इस स्थिति में हैं कि अपनी नगरी की आवाज को शासन के उच्चतम स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। धार्मिक विरासत की उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किच्छा की प्राचीन रामलीला हमारी सनातन संस्कृति और पीढ़ियों से चली आ रही गौरवशाली परंपराओं की जीवंत प्रतीक है। वहां कमेटी अध्यक्ष पंडित नकद शर्मा, सुरेश उपाध्याय, अक्षय अरोड़ा, प्रह्लाद खुराना, सुनील गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed